<
Categories: हरियाणा

विदेश से आई साली को ‘टशन’ दिखाना..युवक को पड़ा भारी, जीटी रोड पर खड़े होकर लाइसेंसी रिवाल्वर से किए थे हवाई फायर, रिवाल्वर और बाइक सहित युवक गिरफ्तार

जीटी रोड भापरा बाईपास पर हवाई फायर करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह भापरा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समालखा निवासी रविंद्र के रूप में हुई। इस बारे जानकारी देते हुए समालखा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि ईआरवी 702 पर इंचार्ज तैनात ईएचसी कुलदीप सिंह ने समालखा चौकी में शिकायत देकर बताया था कि 2 अगस्त की रात करीब 9 बजे वह गश्त करते हुए राज गार्डन की और से भापरा बाईपास जीटी रोड पुल के पास पहुंचे तो एक अज्ञात बाइक चालक ने दहशत फैलाने के लिए पिस्तौल से दो हवाई फायर किए। ईआरवी पर तैनात चालक सतीश ने बाइक व चालक की वीडियो बनाई।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : जीटी रोड भापरा बाईपास पर हवाई फायर करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह भापरा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समालखा निवासी रविंद्र के रूप में हुई।

इस बारे जानकारी देते हुए समालखा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि ईआरवी 702 पर इंचार्ज तैनात ईएचसी कुलदीप सिंह ने समालखा चौकी में शिकायत देकर बताया था कि 2 अगस्त की रात करीब 9 बजे वह गश्त करते हुए राज गार्डन की और से भापरा बाईपास जीटी रोड पुल के पास पहुंचे तो एक अज्ञात बाइक चालक ने दहशत फैलाने के लिए पिस्तौल से दो हवाई फायर किए। ईआरवी पर तैनात चालक सतीश ने बाइक व चालक की वीडियो बनाई। 

साली 2 अगस्त को पानीपत में खरीदारी करने के लिए आई थी

इसके बाद युवक बाइक सहित मौके से फरार हो गया। ईएचसी कुलदीप की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ में शुरू कर दी थी। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रविंद्र ने हवाई फायर करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी साली विदेश में रहती है, जो इन दिनों दिल्ली अपने घर आई हुई है। साली 2 अगस्त को पानीपत में खरीदारी करने के लिए आई थी और उसकी पत्नी भी साथ गई थी। दोनों खरीददारी कर रात करीब 9 बजे भापरा बाईपास पर पहुंचे तो वह साली से मिलने व पत्नी को लेने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर चला गया।

जीटी रोड़ खड़े होकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दो हवाई फायर किए

वहां साली को देख अपना रूतबा दिखाने के उसने वही जीटी रोड़ खड़े होकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दो हवाई फायर किए, तभी वहा पुलिस की गाड़ी आ गई। पुलिस को देखकर वह पत्नी को बाइक पर बैठाकर निकल पड़ा। वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर व बाइक बरामद कर रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां  उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से रिवाल्वर का लाइसेंस बरामद करने का प्रयास करेगी। 

Recent Posts

‘रब ने बना दी जोड़ी’! Sid-Kiara की केमिस्ट्री ने इवेंट में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खास तस्वीरें!

Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…

Last Updated: April 4, 2026 08:51:06 IST

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…

Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 4, 2026 08:18:18 IST

LPG Cylinder Price Today 4 April: LPG के रेट में जबरदस्त ट्विस्ट! मिडिल ईस्ट संकट से सस्ता होगा सिलेंडर या बढ़ेगी टेंशन?

LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों…

Last Updated: April 4, 2026 08:19:13 IST

अशोक खरात MMS और 19 Minute Viral Video का लिंक ढूंढ रहे हैं? गलती से भी न खोलें, सड़क पर आ जाएंगे

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…

Last Updated: April 4, 2026 07:37:11 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, DigiLocker से ऐसे करें चेक

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 4, 2026 07:02:58 IST