हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘अंग्रेजों के शासनकाल में सूरज कभी डूबता नहीं था लेकिन इस देश की जनता ने अंग्रेजों के शासन को पराजित करके प्रजातंत्र स्थापित किया है तथा प्रजातंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी जान लगा देगी’’। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण पंवार भी उपस्थित रहे।
India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij Lashed Out At Congress : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘अंग्रेजों के शासनकाल में सूरज कभी डूबता नहीं था लेकिन इस देश की जनता ने अंग्रेजों के शासन को पराजित करके प्रजातंत्र स्थापित किया है तथा प्रजातंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी जान लगा देगी’’। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण पंवार भी उपस्थित रहे।
विज ने राहुल गांधी के ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत है तथा राहुल गांधी जी और कांग्रेस ने एक नीति बनाई है जिसके तहत देश की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ एक जेहाद छेड़ा हुआ है। अब राहुल गांधी जी चुनाव आयोग को एटम बम से उड़ाने की बात कर रहे हैं, जबकि पहले वे ईडी, सीबीआई और अदालतों के खिलाफ बोल रहे थे। उन्हांेने कहा कि संवैधानिक संस्थाएं प्रजातंत्र की स्तंभ हैं लेकिन विपक्ष (कांग्रेस) इनको गिराकर देश में तानाशाही लाना चाहता हैं क्योंकि कांग्रेस के डीएनए में तानाशाही है’’।
विज ने स्मरण करवाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सन 1975 में इमरजेंसी लगाकर दिखा दिया था कि कांग्रेस क्या है! उस समय आम नागरिकों के मौलिक अधिकार खत्म कर दिए गए थे, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई थी, विरोधी पार्टियों के लगभग डेढ़ लाख लोगों को जेल में डाल दिया था क्योंकि यही कांग्रेस का डीएनए है। डीएनए पुश्तों तक चलता है अतः कांग्रेस के डीएनए में तानाशाही है
उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद की जन्मदाता कांग्रेस पार्टी है, पहले इस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा करवाया। हालांकि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश का बंटवारा मेरी लाश पर होगा लेकिन फिर भी कांग्रेस ने देश का बंटवारा करवाया और उस बंटवारे के दौरान लगभग 10 लाख लोगों का कत्ल हुआ और करोड़ों लोगों का पलायन हुआ। इसलिए पाकिस्तान तब से हमारे साथ दुश्मनी रखे हुए है।
विज ने कांग्रेस पर पुनः हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगा दी कश्मीर में धारा 370 लगने के बाद आतंकवाद उपजा है और कांग्रेस ने अपने 55 साल के कार्यकाल में आतंकवाद को खत्म करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि हमारी भाजपा सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया और अब वहां पर आतंकवाद की गतिविधियों में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को उड़ाया गया है क्योंकि हमारा मकसद आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करना था, जो आज से पहले किसी सरकार ने नहीं किया।
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…