<
Categories: हरियाणा

‘ये एक ऐसा दौर था जब मैं अपनी जिंदगी से हार चुका था…आत्महत्या तक…धनश्री से तलाक के बाद पहली बार छलका युजवेंद्र चहल का दर्द

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता जहां उनकी शादी के दौरान सुर्खियों में रहा, वहीं अभी पिछले कुछ दिनों से तलाक की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में रहा। बता दें कि हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले चहल ने मार्च 2025 में अपनी पत्नी धनश्री से तलाक ले लिया था। हालांकि उस वक्त दोनों ने इस फैसले पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की थी, लेकिन अब तलाक के करीब चार महीने बाद चहल ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कई भावुक खुलासे किया हैं।

India News (इंडिया न्यूज), Yuzvendra Chahal : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता जहां उनकी शादी के दौरान सुर्खियों में रहा, वहीं अभी पिछले कुछ दिनों से तलाक की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में रहा। बता दें कि हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले चहल ने मार्च 2025 में अपनी पत्नी धनश्री से तलाक ले लिया था। हालांकि उस वक्त दोनों ने इस फैसले पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की थी, लेकिन अब तलाक के करीब चार महीने बाद चहल ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कई भावुक खुलासे किया हैं।

जीवन का यह दौर बहुत कठिन था

एक पॉडकास्ट में चहल ने बताया कि उनके जीवन का यह दौर बहुत कठिन था और मानसिक तनाव ने उन्हें किस कदर तोड़कर रख दिया था, कि जब वे अपनी जिंदगी से हार चुके थे और खुद की जान लेने तक के ख्याल आते थे। उन्होंने बताया कि वह और धनश्री दोनों अपने-अपने करियर को लेकर संघर्ष कर रहे थे। उनका कहना है कि दो महत्वाकांक्षी लोग साथ रह सकते हैं, लेकिन उसके लिए समझ की जरूरत होती है, जो उनके बीच समय के साथ कम होती जा रही थी। 

रिश्ते में चल रही उथल-पुथल को लोगों को सामने लेकर नहीं आना चाहते थे

चहल ने आगे बताया कि वह अपने रिश्ते में चल रही उथल-पुथल को लोगों को सामने लेकर नहीं आना चाहते थे, क्योंकि वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक बहस का मुद्दा नहीं बनाना चाहते थे, इसलिए दोनों ने तय किया जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता तब तक हम एक सामान्य जोड़े की तरह दिखते रहेंगे। उस दौरान मन में हलचल थी, लेकिन फिर भी हमेशा मेरे चेहरे पर खुशी छलकती थी, लेकिन मैं इस रिश्ते की वजह से मैं अंदर से बहुत दुखी था।

कभी-कभी दो लोगों की सोच और नेचर मेल नहीं खाता

जब चहल से पूछा गया कि क्या वे उस दौरान केवल दिखावा कर रहे थे, तो उन्होंने साफ-साफ कहा – हां, बिल्कुल। उन्होंने कहा, “एक रिश्ता समझौते की तरह होता है। अगर एक व्यक्ति नाराज़ है, तो दूसरे को सुनना होता है। लेकिन कभी-कभी दो लोगों की सोच और नेचर मेल नहीं खाता। मैं टीम इंडिया के लिए खेल रहा था, वो भी अपने करियर में व्यस्त थी। धीरे-धीरे यह दूरियां बढ़ती चली गईं।” चहल ने कहा कि कई बार लगता था कि इन सब से अच्छा है कि सब खत्म कर दूं। मैं खुद को खत्म करने की सोचने लगा था। लेकिन मेरे दोस्तों ने मुझे इन सब से बाहर निकाला।

तलाक के दौरान उन पर कई तरह के आरोप लगे

चहल ने बताया कि तलाक के दौरान उन पर कई तरह के आरोप लगे, खासकर धोखा देने का आरोप लगा, इस पर चहल ने कहा लोगों ने मुझे धोखेबाज कहा, जबकि मैंने कभी किसी का दिल नहीं तोड़ा। चहल ने कहा मेरी भी दो बहनें हैं और मैंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। सिर्फ इसलिए कि मेरा नाम किसी महिला के साथ जोड़ा गया, इसका मतलब यह नहीं कि मैं दोषी हूं।

दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली थी

उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा की मुलाकात एक वर्चुअल डांस क्लास में हुई थी, जहां धनश्री ने चहल को डांस सिखाया था। वहीं से दोनों में दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली थी। अब मार्च 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया। 

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST