<
Categories: हरियाणा

पत्नी की दादी के ‘तानों’ से तंग युवक के अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, गर्भवती पत्नी को सरकारी अस्पताल में एडमिट करने को लेकर सुनाई खरी-खोटी

हरियाणा के करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की, जिससे गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई एडमिट किया गया। बताया जा रहा है कि डिलीवरी वार्ड में एक महिला को भर्ती करवाया गया, जिसकी डिलीवरी होनी थी, वहां पर उसका पति, पति के परिवार के लोग और पत्नी के परिवार के लोग भी पहुंचे हुए थे। वहां पर पत्नी के किसी परिजन ने पति को कुछ बोल दिया, जिसके बाद पति ने बेहद खौफनाक कदम उठा दिया।

India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : हरियाणा के करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की, जिससे गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई एडमिट किया गया। बताया जा रहा है कि डिलीवरी वार्ड में एक महिला को भर्ती करवाया गया, जिसकी डिलीवरी होनी थी, वहां पर उसका पति, पति के परिवार के लोग और पत्नी के परिवार के लोग भी पहुंचे हुए थे। वहां पर पत्नी के किसी परिजन ने पति को कुछ बोल दिया, जिसके बाद पति ने बेहद खौफनाक कदम उठा दिया।

सरकारी अस्पताल में एडमिट कराने को लेकर कहासुनी हो गई

जहां व्यक्ति पिता बनने वाला था वहां उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा ली, हादसे में युवक घायल हो गया, जिसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस घायल युवक के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही करेगी। युवक की मां का आरोप है उसके बेटे को लड़की के परिजन द्वारा बहुत तंग किया गया। मजबूर होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। सरकारी अस्पताल में एडमिट कराने को लेकर कहासुनी हो गई। 

काफी दिनों से इनका मनमुटाव चल रहा था

मामले में थाना सिविल लाइन प्रभारी श्रीभगवान ने बताया हमें सूचना मिली थी रवार गांव का रहने वाले युवक की पत्नी 7-8 दिन से कल्पना चावला हॉस्पिटल में दाखिल थी जिसकी डिलीवरी होनी थी वो वहां हॉस्पिटल में दाखिल थी उसकी पत्नी के पास उसकी दादी और परिवार के और लोग हालचाल जानने पहुंचे थे। काफी दिनों से इनका मनमुटाव चल रहा था, जिसके बाद कहासुनी हो गई।

अभी तक परिवार वालो की और से किसी भी तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई

जिसके बाद युवक द्वारा कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद कल्पना चावला से घायल अवस्था में युवक को रेफर कर दिया गया था। जो अब हमें सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि युवक को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। अभी तक परिवार वालो की और से किसी भी तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही हमारे पास कोई शिकायत आएगी उसके बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।

Recent Posts

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST

कोलकाता की शाम सुनिधि के नाम! ‘I Am Home’ टूर में Sunidhi Chauhan ने अपनी जादुई आवाज से मचाया गदर!

Sunidhi Chauhan Live Concert 2026: मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने 'I Am Home' इंडिया…

Last Updated: April 4, 2026 13:56:59 IST

Colorectal Cancer: तेजी से फैलती बीमारी, कोलन कैंसर बना तीसरा सबसे आम कैंसर, क्या है लक्षण और कारण

Colon Cancer: कोलोरेक्टल कैंसर या कोलन कैंसर, दुनिया भर में सबसे तेजी से फैलने वाली…

Last Updated: April 4, 2026 13:49:02 IST

Kanpur: नौकरी का झांसा देकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली लड़कियां, कौन है कानपुर को नर्क बनाने वाला रोहित वर्मा?

Kanpur News: कुछ ही महीनों पहले छांगुर बाबा वाले मामले ने पूरे यूपी को हिलाकर…

Last Updated: April 4, 2026 13:41:27 IST