हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुधवार को प्राइवेट बस और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर में जहां दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे लोहार माजरा गांव के पास हुआ। घायलों को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
India News (इंडिया न्यूज), Road Accident In Kurukshetra : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुधवार को प्राइवेट बस और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर में जहां दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे लोहार माजरा गांव के पास हुआ। घायलों को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी मुताबिक कुरुक्षेत्र के सारसा गांव के सुखदेव एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, अपने भाई गुरदेव को इलाज के लिए क्रेटा कार में करनाल लेकर जा रहे थे। बताया गया है कि गुरदेव मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके साथ दो मौसेरे भाई रोहताश और कुलदीप भी मौजूद थे, तभी एक प्राइवेट बस अत्यधिक रफ्तार में थी। रास्ते में अचानक कुछ कांवड़िये सामने आ गए।
उन्हें बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही क्रेटा कार से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस हादसे में गुरदेव और कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुखदेव और रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार एक महिला समेत तीन अन्य यात्री भी घायल हुए हैं।
कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…
Naigaon Railway Station Molestation Case :पुलिस ने 9 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज की जांच के…
Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…
Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…
Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…
UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…