पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा की टीम ने शुक्रवार की रात आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाशों के मंसूबे को नाकाम करते हुए दो बदमाशों को काबू किया। पुलिस ने बदमाशों को हथवाला से आटा गांव के रोड़ पर नाकाबंदी कर काबू किया। आरोपियों से 1 देसी पिस्तौल, 3 जिंदा रौंद व 1 बाइक बरामद हुई है।
India News (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा की टीम ने शुक्रवार की रात आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाशों के मंसूबे को नाकाम करते हुए दो बदमाशों को काबू किया। पुलिस ने बदमाशों को हथवाला से आटा गांव के रोड़ पर नाकाबंदी कर काबू किया।
आरोपियों से 1 देसी पिस्तौल, 3 जिंदा रौंद व 1 बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपियों ने फिरौती मांगने के लिए बीती 12 अगस्त को माडल टाउन में सैर पर निकले एक व्यापारी के अपहरण का प्रयास किया था। आरोपियों की पहचान गांव सौंधापुर निवासी प्रमोद व गांव मिढकाली मुजफ्फरनगर यूपी हाल किराये आजाद नगर निवासी पिंकेश उर्फ राजा के रूप में हुई है।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रैसवार्ता के दौरान बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा की टीम शुक्रवार की रात हथवाला गांव में आटा मोड़ पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की एक बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक अवैध हथियारों से लैस होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में गांव आटा से हथवाला की और आ रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत हथवाला से आटा रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी।
कुछ देर पश्चात गांव आटा की और से दो युवक एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक को रोकने का इसारा किया। युवकों ने पुलिस को देख बाइक को और तेज भगाने का प्रयास किया और असंतुलन होकर बाइक सहित रोड़ पर गिर गए। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान प्रमोद पुत्र चुहड़ सिंह निवासी सौंधापुर व पिंकेश उर्फ राजा पुत्र राजेंद्र निवासी मिढकाली मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी प्रमोद की पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर व आरोपी पिंकेश की पेंट की जेब से 2 जिंदा रौंद बरामद हुए। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोडेड मिला।
उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। आरोपियों से गहनता से पूछताछ में खुलासा हुआ वह दोनों काफी समय से अच्छे दोस्त है। आरोपी पिंकेश काफी समय पहले मॉडल टाउन निवासी एक व्यापारी के पास काम करता था। बीते 12 अगस्त को अल सुबह करीब 5:30 बजे दोनों आरोपी किराए की एक गाड़ी में सवार होकर माडल टाउन में घूम रहे थे। गाड़ी को आरोपी पिंकेश चला रहा था। व्यापारी भी सुबह सैर पर निकला था। आरोपियों ने व्यापारी को देख गाड़ी रोकी और आरोपी प्रमोद डंडा लेकर गाड़ी से नीचे उतरा।
आरोपी प्रमोद डंडा मारने के लिए व्यापारी की और बढा तभी व्यापारी उसे देख भाग लिया। आरोपी ने उसको गिराने के लिए पीछे भागकर डंडा मारा। व्यापारी भागने में सफल हो गया। इसके बाद वह दोनों भी कार में सवार होकर फरार हो गए थे। वारदात बारे थाना माडल टाउन में व्यापारी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115, 126, 351(3) के तहत अभियोग दर्ज है।
दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ फिरौती मांगने के लिए व्यापारी का अपहरण करना था।
उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया अपहरण की वारदात में असफल होने पर उन दोनों ने दौबारा हथियार के बल पर व्यापारी का अपहरण करने की साजिश रची और यूपी से उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद खरीद कर लाए थे। दोनों आरोपी अपहरण के बाद फिरौती मांगकर शॉर्ट कट तरीके से मोटे पैसे कमाना चाहते थे।
पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों के गहनता से पूछताछ करेगी। आरोपी पिंकेश का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ गुरूग्राम के बिलासपुर थाना में धोखाधड़ी का एक अभियोग दर्ज है।
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…