<
Categories: हरियाणा

जींद के सफीदों में दो बहनों को मारी गोली, आरोपियों ने बच्चियों के पिता के साथ हुए झगड़े के बाद दी थी धमकी, रात को गेट से की फायरिंग, दोनों गंभीर, पीजीआई रेफर

सफीदों की आदर्श कॉलोनी में घर के अंदर सो रहे परिवार पर रविवार रात को गेट से फायरिंग कर दी। इसमें दो बहनों को गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्चियों के पिता के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी मामले में आरोपियों ने फायरिंग की है।

India News (इंडिया न्यूज), Two Sisters Shot In Jind : सफीदों की आदर्श कॉलोनी में घर के अंदर सो रहे परिवार पर रविवार रात को गेट से फायरिंग कर दी। इसमें दो बहनों को गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्चियों के पिता के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी मामले में आरोपियों ने फायरिंग की है।

जमीन पर कंबल बिछाकर कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर सो रही थी

सफीदों शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सफीदों की आदर्श कॉलोनी वार्ड 14 निवासी नूरहसन ने बताया कि उसके छह बेटे हैं और सभी शादीशुदा हैं। वह बेटे नौशाद के साथ रहता है। नौशाद को तीन लड़कियां व एक लड़का है। सबसे बड़ी बेटी तरनुम, उससे छोटी जिमा व सबसे छोटी जसमीन है। लड़के का नाम सुबान है। रविवार की रात को वह खाना खाने के बाद घर के अंदर सो गए थे। उसकी पोतियां भी जमीन पर कंबल बिछाकर कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर सो रही थी। 

उसने उठ कर संभाला तो तरनुम को छाती व जसमीन को हाथ में गोली लगी हुई थी

रात को एक बजे के करीब उसे फायरिंग की आवाज सुनी। उसने देख तो उसकी पोती 13 साल की तरनुम व 10 वर्षीय जसमीन लहु लुहान जमीन पर पड़ी थी। उसने उठ कर संभाला तो तरनुम को छाती व जसमीन को हाथ में गोली लगी हुई थी। उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा भी बंद था। इसमें लोहे के फ्रेम के बीच प्लास्टिक का फ्रेम था, उसको तोड़कर उसके अंदर से पिस्तौल निकाल उसकी पोतियों को गोली मारी गई है।

आरोपियों ने नौशाद के हाथ, पैर तोड़ दिए थे

नूरहसन ने बताया कि सोनू आबजा, मिता, राहुल, अजय निवासी सिंघाना, बीरू, सतीश उर्फ मोनू निवासी आदर्श कॉलोनी के साथ उसके बेटे नौशाद का झगड़ा हुआ था। इसमें आरोपियों ने नौशाद के हाथ, पैर तोड़ दिए थे। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया था। इसके बाद भी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डर के कारण उन्होंने छोटे बेटे साहिल को तो बाहर भेज दिया था। 

आरोपियों ने तीन लाख रूपये की डिमांड और केस वापस लेने की धमकी दी

नूरहसन का आरोप है कि सोनू के इशारे पर ही उनके परिवार पर हमला किया गया है और उनकी बेटियों को गोलियां मारी गई हैं। आरोपियों ने तीन लाख रूपये की डिमांड और केस वापस लेने की धमकी दी है। पुलिस ने सोनू, मिता, राहुल, अजय, बीरू, सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं रात को फायरिंग की घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Recent Posts

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST