अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की घटना को अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक बताया है। सांसद ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में जानमाल की भारी क्षति की खबरें अत्यंत चिंताजनक हैं।
India News (इंडिया न्यूज), Cloudburst Incident In Dharali Village Uttarkashi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की घटना को अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक बताया है। सांसद ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में जानमाल की भारी क्षति की खबरें अत्यंत चिंताजनक हैं।

कई नागरिकों के लापता होने की सूचना ने मन को व्यथित कर दिया है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि वे बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करती हैं कि सभी लोग सकुशल हों और जो लोग लापता हैं उनका शीघ्रता से सुराग मिले। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हम इस दुख में बराबर के भागीदार हैं।
कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड सरकार एवं केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए, प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए और भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए ठोस और कारगर रणनीति अपनाई जाए। यह भी बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस की स्थानीय इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल राहत कार्यों में प्रशासन का सहयोग करें और जरूरतमंदों तक हर संभव मदद पहुंचाएं।
Weather Update 1 November 2026: दिल्ली में हाल ही में हुई बारिश और तेज़ हवाओं…
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…