<
Categories: हरियाणा

राज्य स्तरीय तीज समारोह में पहुंची हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं सीएम की धर्मपत्नी सुमन सैनी, कहा – तीज का पर्व नारी शक्ति, प्रेम, समर्पण का प्रतीक

हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि तीज का पर्व नारी शक्ति, प्रेम, समर्पण और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा बड़े उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है। तीज हमारे समाज में नारी की भूमिका और उसकी आंतरिक शक्ति का उत्सव है।

India News (इंडिया न्यूज), Suman Saini : हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि तीज का पर्व नारी शक्ति, प्रेम, समर्पण और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा बड़े उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है। तीज हमारे समाज में नारी की भूमिका और उसकी आंतरिक शक्ति का उत्सव है।

  • पौधारोपण कर आमजन से की अपील, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी

तीज का त्योहार हमें प्रकृति, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ता

सुमन सैनी बुधवार को हरियाणा बाल कल्याण परिषद द्वारा पानीपत में आयोजित राज्यस्तरीय तीज पर्व के अवसर पर बोल रही थी। उन्होंने देशवासियों को, विशेषकर महिलाओं को, हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार हमें प्रकृति, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की जीवंतता और हमारी परंपराओं की गहराई को दर्शाता है।

उन्होंने सभी महिलाओं के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी हर संभव कदम उठाए जाएंगे। अंत में उन्होंने अपील की कि सभी लोग इस पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं।

Suman Sain 2

प्रधानमंत्री ने महिलाओं को समर्पित इन योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की इसी ऐतिहासिक धरती से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली योजना शुरू की, वहीं इसी धरती से बीमा सखी योजना शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 लाख लखपति दीदी बनाने का जो संकल्प लिया है उसमें से 2 लाख 10 हजार लखपति दीदी बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को समर्पित इन योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है।

प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 33 प्रतिशतराशन डिपो महिलाओं को आवंटित किए गए हैं। यही नहीं पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण की पहल करते हुए एक पौधा भी इस त्यौहार पर अपनी पति के नाम पर लगाने की अपील की।

Suman Sain 4

बच्चियों को अच्छे संस्कार के साथ-साथ अच्छी शिक्षा दिलाने में भी कोई कोर कसर ना छोड़ें

कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता ने बाल कल्याण परिषद की ओर से हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी का स्वागत करते हुए बाल कल्याण परिषद का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉक्टर रचना गुप्ता ने सभी महिलाओं से स्वावलंबी बनने की अपील करते हुए कहा कि सभी महिलाएं आपसी सौहार्द और स्नेहा बनाकर रखें और बच्चियों को अच्छे संस्कार के साथ-साथ अच्छी शिक्षा दिलाने में भी कोई कोर कसर ना छोड़ें।

मेयर कमल सैनी ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया

मेयर कमल सैनी ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया और इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बाल कल्याण परिषद की भी सराहना की। कार्यक्रम में बाल कल्याण परिषद की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन सैनी को मानद महासचिव सुषमा गुप्ता ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज की धर्मपत्नी नीरू विज, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की धर्मपत्नी और पार्षद कुसुम भट्ट, जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी व विभिन्न जिलों से आए अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। 

सुमन सैनी ने कार्यक्रम से पूर्व विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कार्यक्रम से पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान में भाग लेते हुए पौधारोपण भी किया और इस अभियान के लिए निगम कमिश्नर डॉक्टर पंकज यादव व नगर निगम टीम की खुले मन से प्रशंसा भी की।

Recent Posts

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा पर जरूर पढ़ें छठी मैया की यह पौराणिक कथा महत्व, पूजा विधि और सूर्य देव की महिमा

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…

Last Updated: November 13, 2026 11:59:13 IST

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST