<
Categories: हरियाणा

करनाल में ‘आनंद’ की लहर : जनता का दिल जीता, विपक्ष के पत्ते साफ़, विधायक की कार्यशैली से भाजपा का बढ़ा ग्राफ

करनाल के मौजूदा विधायक जगमोहन आनंद ने अपनी कार्यशैली से लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ाया है। पिछले दस वर्षों में, जब आम जनता और विधायक के बीच संवाद की कमी महसूस की जा रही थी, जगमोहन आनंद ने वह कमी पूरी कर दी है।

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), MLA Jagmohan Anand : करनाल के मौजूदा विधायक जगमोहन आनंद ने अपनी कार्यशैली से लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ाया है। पिछले दस वर्षों में, जब आम जनता और विधायक के बीच संवाद की कमी महसूस की जा रही थी, जगमोहन आनंद ने वह कमी पूरी कर दी है।

 पहले, नगर निगम या अन्य विभागों में लोगों को एक टेबल से दूसरी टेबल तक चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। आज किसी का भी काम सीधे विधायक तक पहुंचता है और उसके निपटारे के लिए संबंधित कार्यालय को तुरंत निर्देश मिल जाते हैं। भले ही विधायक स्वयं मिलें या न मिलें, उनका स्टाफ तत्काल कार्रवाई करता है।

  • विधायक जगमोहन आनंद की शैली ने बदल दी राजनीति की बिसात
  • विधायक की कार्यशैली से भाजपा का ग्राफ बढ़ा
  • जनता को मिला ऐसा विधायक, जो सीधे अफसर से कराए काम
  • लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए विपक्ष को किया मुद्दा विहीन

सहज और बिना भेदभाव के मिलना

विधायक जगमोहन आनंद आम लोगों से बिना किसी भेदभाव के मिलते हैं, जिससे भाजपा की लोकप्रियता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। भाजपा के सामान्य कार्यकर्ताओं का भी सम्मान पहले से अधिक बढ़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिस अभियान से करनाल को भाजपा का अजेय दुर्ग बनाया था, उसे जगमोहन आनंद निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे करनाल को 2029 तक भी भाजपा का मजबूत गढ़ बनाए रखने की रणनीति साफ नज़र आती है।

विपक्ष हुआ कमजोर

जगमोहन आनंद के सामने विपक्ष का कोई नेता टिक नहीं पा रहा है। कांग्रेस के नेताओं त्रिलोचन सिंह और अशोक खुराना को भाजपा में शामिल कर उन्होंने विपक्ष के सबसे मुखर चेहरों को अपने पाले में कर लिया। इससे विपक्ष के पास अब न तो बड़ा नेता बचा है और न ही ठोस मुद्दा।

पहले, नगर निगम में आम जनता को काम करवाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन अब विधायक स्वयं अधिकारियों को फोन कर काम करवाने में तत्पर रहते हैं। एक कांग्रेस नेता के अनुसार, जितने विरोध प्रदर्शन मनोहर लाल की विधायकी के दौरान होते थे, उतने अब नहीं होते क्योंकि जगमोहन आनंद विपक्ष के भी काम करवाते हैं, जिससे विरोध का स्वर लगभग समाप्त हो गया है।

Recent Posts

राजस्थान में अजीब चोरी: ज्वेलरी शॉप से कबूतर ले उड़ा ₹1 लाख की सोने की चेन, मालिक परेशान

राजस्थान: यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जहां एक आभूषण…

Last Updated: February 7, 2026 11:28:59 IST

मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय व्यापार और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर होगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो चुके हैं. इस…

Last Updated: February 7, 2026 11:46:37 IST

‘Anupama’ Spoiler 7 Feb 2026: परिवार वालों को उल्लू बनाएंगे अनुपमा और वसुंधरा, होगी नए विलेन की एंट्री! TRP हिला देगा अपकमिंग ट्विस्ट

‘Anupama’ Spoiler 7 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ एक बार फिर…

Last Updated: February 7, 2026 10:56:41 IST

PNB Vacancy: पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी की भरमार, ग्रेजुएट के लिए शानदार अवसर, कल से आवेदन शुरू

Sarkari Naukri PNB Recruitment 2026: पंजाब बैंक (PNB) में नौकरी (Bank Jobs) की तलाश कर…

Last Updated: February 7, 2026 10:43:45 IST