हरियाणा की राजनीति में सक्रिय और करनाल से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रह चुके दिव्यांशु बुद्धिराजा जल्द ही जीवन के नए सफर की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी शादी की रस्में 25 अगस्त को चंडीगढ़ में होंगी। घर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और मेहमानों को न्यौते दिए जा रहे हैं।
प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Divyanshu Budhiraja : हरियाणा की राजनीति में सक्रिय और करनाल से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रह चुके दिव्यांशु बुद्धिराजा जल्द ही जीवन के नए सफर की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी शादी की रस्में 25 अगस्त को चंडीगढ़ में होंगी। घर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और मेहमानों को न्यौते दिए जा रहे हैं।
दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि उन्होंने शादी का न्योता खुद जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिया है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के सीएम नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस और अन्य दलों के कई मंत्रियों-विधायकों को आमंत्रित किया है।
दिव्यांशु की होने वाली दुल्हन डॉ. आयना गिल पेशे से डेंटिस्ट हैं। उन्होंने पंजाब से बीडीएस और हिमाचल से एमडीएस की पढ़ाई की है। पिता डॉ. अमरदीप सिंह गिल चंडीगढ़ में क्लिनिक चलाते हैं। मां गिन्नी दुग्गल मोहाली में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हैं। आयना अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं।
दिव्यांशु के अनुसार यह शादी पूरी तरह अरेंज मैरिज है। रिश्ता परिवार के करीबी रिश्तेदारों ने तय कराया था। दोनों की पहली मुलाकात 27 मई को एक विवाह समारोह में हुई थी, जहां परिवारों को एक-दूसरे की सोच और संस्कार पसंद आए। इसके बाद रिश्ता तय हुआ और 8 जून को चंडीगढ़ में सगाई हुई।
दिव्यांशु बुद्धिराजा हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने करनाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ा। उन्हें इस चुनाव में 4 लाख 80 हजार से अधिक वोट मिले, लेकिन वे खट्टर से 2 लाख 19 हजार से ज्यादा वोटों से पराजित हुए।
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…