<
Categories: हरियाणा

महिला ने अपने ‘ननदोई’ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा – अश्लील वीडियो बनाकर दो माह तक ब्लैकमेल कर बनाता रहा ‘संबंध’, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए किला थाना में शिकायत दी है। महिला ने दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहली बार जबरदस्ती की और उसकी वीडियो बना ली थी, जिसके बाद वह उससे दिखाकर दो माह तक ब्लैकमेल करता रहा और उससे संबंध बनाता रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

India News (इंडिया न्यूज), Rape And Blackmail : हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए किला थाना में शिकायत दी है। महिला ने दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहली बार जबरदस्ती की और उसकी वीडियो बना ली थी, जिसके बाद वह उससे दिखाकर दो माह तक ब्लैकमेल करता रहा और उससे संबंध बनाता रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

तीन बच्चों की माँ है महिला

महिला ने बताया कि उसकी 14 साल पहले यूपी में निकाह हुआ था, और तीन बच्चों की माँ है। काम के सिलसिले में उसका पति परिवार सहित पानीपत की एक कॉलोनी में आकर रहने लगा। यहां उसका ननदोई भी आया जिसने पति के साथ मिलकर काम करने को कहा, दोनों एक साथ काम करने लगे। इसी सिलसिले में उसका घर आना जाना शुरू हो गया। 

आरोपी ने उसके साथ कमरे पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया

करीब दो माह पहले आरोपी ने उसके साथ कमरे पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आठ जुलाई को वह आखिरी बार कमरे पर आया था और बच्चों को चीज लेने के बहाने बाहर भेज दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसने बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST