<
Categories: हरियाणा

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटने पर युवा मुक्केबाज याक्षिका का हुआ जोरदार स्वागत

थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित युवा एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतकर लौटी होनहार युवा मुक्केबाज याक्षिका का रविवार को शानदार अभिनंदन किया गया। बत्तरा कालोनी स्थित जे.के. स्कूल में आयोजित समारोह में जिसमें शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे, जबकि विधायक प्रमोद विज के पुत्र राहुल विज व स्थानीय पार्षद सांची तनेजा विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पहले याक्षिका को शिवाजी स्टेडियम से जे.के. स्कूल तक खुली जीप में लाया गया।

India News (इंडिया न्यूज), Asian Boxing Championship 2025 : थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित युवा एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतकर लौटी होनहार युवा मुक्केबाज याक्षिका का रविवार को शानदार अभिनंदन किया गया। बत्तरा कालोनी स्थित जे.के. स्कूल में आयोजित समारोह में जिसमें शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे, जबकि विधायक प्रमोद विज के पुत्र राहुल विज व स्थानीय पार्षद सांची तनेजा विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पहले याक्षिका को शिवाजी स्टेडियम से जे.के. स्कूल तक खुली जीप में लाया गया।

याक्षिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया

इस दौरान अनेक समाजसेवियों, परिजनोंं ने याक्षिका का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला बाक्सिंग एसोसिएशन यशपाल अहलावत, याक्षिका के कोच सुनील कुमार, फेडरेशन पदाधिकारी दीपक कुंडू, डा. संजय सैन, अटावला के सरपंच महाबीर सिंह के अलावा महाबीर देशवाल, सुल्तान देशवाल, सूरजमल, भगतराम शर्मा आदि इस दौरान मौजूद रहे। यहां बता दें कि याक्षिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया था। 

याक्षिका ने कहा कि अभी वह कामयाबी से कोसों दूर है…

इस मुकाबले में याक्षिका ने उज्बेकिस्तान की मुक्केबाज को जोरदार शिकस्त दी थी। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और हरियाणा प्रदेश, बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया है। पत्रकारों से बातचीत में याक्षिका ने साफ कहा कि अभी वह कामयाबी से कोसों दूर है और उसका लक्ष्य ओलिम्पिक में अपने देश के पदक जीतना है। इस सफर में उनके कोच सुनील कुमार व परिजनों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने अभिनंदन किए जाने पर समाजसेवियों व खेल प्रेमियों का आभार जताया।

Recent Posts

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा पर जरूर पढ़ें छठी मैया की यह पौराणिक कथा महत्व, पूजा विधि और सूर्य देव की महिमा

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…

Last Updated: November 13, 2026 11:59:13 IST

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST