<
Categories: मनोरंजन

Selena Gomez Viral: जब रातों-रात करोड़ों फैंस बन गए सेलेना के ‘सीक्रेट फ्रेंड्स’, जानें इंस्टाग्राम के इस अनोखे फीचर के बारे में

पॉप स्टार सेलेना गोमेज ने इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स को अपनी 'Close Friends' स्टोरी (सीक्रेट फ्रेंड्स) में जोड़कर सबको चौंका दिया. पीले रंग की रिंग वाली इस स्टोरी ने सोशल मीडिया पर 'Yellow Ring' ट्रेंड शुरू कर दिया. एक्सपर्ट्स इसे इंस्टाग्राम के किसी नए फीचर को प्रमोट करने का एक मार्केटिंग स्टंट मान रहे है.

पॉप स्टार और सोशल मीडिया क्वीन सेलेना गोमेज  एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है.  इस बार वजह उनका कोई गाना या फिल्म नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम का एक अनोखा फीचर है.  दरअसल, हाल ही में लाखों फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब उन्हें अपनी इंस्टाग्राम फीड पर सेलेना गोमेज की ‘Close Friends’ स्टोरी दिखाई दी.  आमतौर पर ‘Close Friends’ लिस्ट में केवल चुनिंदा लोगों को ही जोड़ा जाता है, लेकिन सेलेना ने अपने 400 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स को एक खास ‘Secret Friends’ स्टोरी में शामिल कर लिया.

क्या है ‘येलो रिंग’ का रहस्य?

सेलेना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पीले रंग की रिंग (Yellow Ring) के साथ एक खास पोस्ट शेयर की.  जैसे ही लोगों ने यह पीली रिंग वाली स्टोरी देखी, सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट्स की बाढ़ आ गई.  लोग एक-दूसरे से पूछने लगे कि क्या सेलेना उन्हें पर्सनली जानती है? हालांकि, टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह इंस्टाग्राम के किसी नए या एक्सपेरिमेंटल फीचर को प्रमोट करने का एक स्मार्ट तरीका (Promotional Stunt) हो सकता है.  सेलेना दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटीज में से एक है, इसलिए उनके जरिए किसी फीचर को वायरल करना प्लेटफॉर्म के लिए काफी आसान रहा.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जैसे ही यह घटना वायरल हुई, ‘Secret Friends’ और ‘Yellow Ring’ जैसे शब्द ट्रेंड करने लगे.  कई यूजर्स को लगा कि शायद इंस्टाग्राम ने अपने ‘Close Friends’ फीचर में कोई बड़ा बदलाव किया है या फिर यह कोई तकनीकी गड़बड़ी (Glitch) है हालांकि, अभी तक इंस्टाग्राम या सेलेना गोमेज की टीम की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है. जानकारों का कहना है कि यह एक सोची-समझी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी है ताकि लोग नए फीचर्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा बात करें.
Mansi Sharma

Recent Posts

Diwali Rituals: दिवाली के बाद पूजा की चौकी हटाने में न करें जल्दबाजी, जानें फूल, चावल और कलश के पानी का क्या करें

Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…

Last Updated: November 9, 2026 08:36:12 IST

दो मुस्लिम बहनों के दूल्हों के हिंदू नाम! निकाह का कार्ड वायरल होते ही मचा बवाल, बीच मंडप रोकी गई शादी

Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के निकाह कार्ड पर दूल्हों के…

Last Updated: November 9, 2026 08:31:41 IST

शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या फिर होगी मुनाफावसूली? GIFT Nifty ने दिए बाजार में उछाल के संकेत

GIFT Nifty में 100 अंकों की तेजी से सोमवार को बाजार की मजबूत शुरुआत के…

Last Updated: November 9, 2026 08:37:07 IST

हर तरफ लाश ही लाश, दिलावी के दिन मचा हड़कंप; दो ट्रेनों की भीषण टक्कर से बूझ गए कई घर के दीपक

Egyptian Train Collision: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने इस दुखद एक्सीडेंट पर अपनी…

Last Updated: November 9, 2026 08:18:11 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 9 नवंबर को लखनऊ से नोएडा तक जानें एक लीटर का भाव

UP Petrol Diesel Price 9 Nov 2026: उत्तर प्रदेश में 9 नवंबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: November 9, 2026 08:15:36 IST

Delhi Pollution: दिवाली पर जमकर आतिशबाजी, जहरीली हुई दिल्ली की हवा; AQI का आंकड़ा देख पकड़ लेंगे माथा

Delhi Pollution: रविवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में बैन के बावजूद पटाखे फोड़े…

Last Updated: November 9, 2026 08:10:43 IST