<
Categories: हिमाचल

IGMC Shimla Viral Video: अस्पताल के बेड पर डॉक्टर-मरीज में मारपीट, 15 सेकेंड के वीडियो से हिमाचल प्रदेश में हड़कंप

IGMC Shimla Viral Video: हिमाचल प्रदेश के शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मरीज के साथ पिटाई का मामला सामने आया है. इसके बाद डॉक्टर को ड्यूटी से हटा दिया गया है.

IGMC Shimla Viral Video: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मरीज की पिटाई का मामला चर्चा में है. पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बीच मामला मीडिया में आने पर कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है. चिकित्सक के पेशे को शर्मसार करने वाला मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) का है. मामूली सी बात पर सोमवार को डॉक्टर ने मरीज की पिटाई कर दी. 

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत

आरोप है कि खाली बेड पर लेटने से गुस्साए डॉक्टर ने साथियों की मदद से उसे जमकर थप्पड़ मारे. वायरल वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता कि कैसे डॉक्टर अपने साथियों की मदद से पीटता नजर आ रहा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मरीज के तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है और पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है. इस बीच कार्रवाई की कड़ी में डॉक्टर को हटा दिया गया है.  

पहले बदतमीजी फिर की पिटाई

आरोप है कि डॉक्टर ने पहले शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मरीज अर्जुन पंवार के साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद बहस के बाद मारपीट की. मिली जानकारी के मुताबिक, अर्जुन पंवार ने एंडोस्कोपी करवाई थी. इसके बाद उन्हें सांस की दिक्कत हो रही थी. थकान होने पर वह दूसरे वार्ड में बेड पर लेट गए. यह देखकर डॉक्टर नाराज हो गए. उन्होंने मरीज के साथ बदतमीज़ी की और फिर हाथापाई शुरू कर दी. 

कमेटी करेगी जांच

मरीज के साथ पिटाई का मामला सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल ने आईजीएमसी प्रबंधन को प्रदेश सचिवालय तलब. पूरा मामला जानने के पबाद बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टर को ड्यूटी से हटा दिया गया है. जांच बैठा दी गई है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद अंतिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. फिलहाल डॉक्टर को ड्यूटी से हटाया गया है. उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष हो, इसलिए वह एसपी शिमला से बात करेंगे. इस दौरान उन्होंने उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के मरीजों से व्यवहार को लेकर जल्द ही सख्त गाइडलाइंस जारी की जाएंगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

BJP Foundation Day: ‘एक पैर रेल में एक पैर जेल में…’, भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर पीएम मोदी ने ये क्या कहा दिया?

Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…

Last Updated: April 6, 2026 12:58:04 IST

दिल्ली का शाही परिवार अपनी हार का…असम की धरती से जमकर गरजे पीएम मोदी, महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले?

PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…

Last Updated: April 6, 2026 12:55:23 IST

हनीमून सिस्टाइटिस क्या होता है? शादी के बाद महिलाओं को क्यों होती है यह समस्या, जानें कारण और बचाव

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…

Last Updated: April 6, 2026 12:53:03 IST

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…

Last Updated: April 6, 2026 12:49:06 IST

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST

Sunanda Sharma: जब स्टेज पर आ धमका युवक, कैसा महसूस कर रहीं थीं सुनंदा शर्मा? खुद वीडियो शेयर कर हुईं भावुक

Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: April 6, 2026 12:31:40 IST