<
Categories: हिमाचल

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया- कैसा रहेगा पूरे सप्ताह मौसम का मिजाज

Himachal Pradesh Weather Update 27 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद अगले कई दिन या कहें पूरे सप्ताह बारिश होगी.

Himachal Pradesh Weather Update 27 April 2026: जहां एक ओर करीब-करीब पूरा भारत भीषण गर्मी, लू, तेज धूप और उमस से जूझ रहा है तो वहीं हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी के चलते राहत है. ताजा बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में हर रोज गिर रहे फाहों से लोग ठंड के चलते कंपकंपी महसूस कर रहे हैं. मनाली के ऊंचाई वाले इलाकों में पारा माइनस में जा रहा है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के निचले जिलों में लू चल रही है और कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिगी सेल्सियस के पार पहुंच गया है. 

वहीं, पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बावजूद सोमवार ( 27 अप्रैल, 2026) की शाम तक पर्वतीय राज्य में मौसम साफ रहेगा जबकि रात के दौरान पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा. इसके बाद यानी अगले 24-48 घंटे के दौरान यानी मंगलवार (28 अप्रैल, 2026) को राज्य के कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिले में तेज हवाएं चल सकती है. खराब मौसम के चलते IMD की ओर से चंबा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में यहां पर तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा ओले गिरने का भी अलर्ट है. 

  • ऊना    42.2 डिग्री सेल्सियस
  • कांगड़ा     36.1 डिग्री सेल्सियस
  • सुंदरनगर    36.0 डिग्री सेल्सियस
  • बरठीं    35.9 डिग्री सेल्सियस
  • मंडी    35.1 डिग्री सेल्सियस
  • सोलन    33.4 डिग्री सेल्सियस
  • नाहन    33.3 डिग्री सेल्सियस
  • धर्मशाला    33.0 डिग्री सेल्सियस
  • भुंतर    32.6 डिग्री सेल्सियस
  • शिमला    27.4 डिग्री सेल्सियस
  • मनाली    25.4 डिग्री सेल्सियस
  • ताबो     20.0 डिग्री सेल्सियस

चंबा के लिए क्यों जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके चलते अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो सकती है. यहां तक कि राज्य में सोमवार (27 अप्रैल) को ही मैदान के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके बाद 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य के ज्यादातर जगहों पर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. अगले महीने यानी मई की शुरुआत भी पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के साथ होगी. इसके चलते आगामी 1 और 2 मई को मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी दोनों होगी. इसके असर से गर्मी से निचले इलाकों को भी आराम मिलेगा.  

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST