<
Categories: हिमाचल

Shimla Weather: स्वैटर-जैकेट पहनें और साथ में रखें छतरी, हिमाचल में गिरेगी बर्फ-होगी बारिश

Shimla Weather : रविवार को भी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

Shimla Weather : पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है और गर्मी में इजाफा होना शुरू हो गया है, हालांकि अभी राहत का दौर एक-दो दिन और रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि राहत का दौर आगे भी चल सकता है. मार्च के अंत या फिर अप्रैल की शुरुआत में भी उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप और गर्मी ज्यादा परेशान नहीं करेगी. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश और आंधी-तूफान से गर्मी से राहत मिलेगी और कुछ राज्यों में मौसम सुहाना रह सकता है, लेकिन मौसम का यह बदलाव किसानों की टेंशन बढ़ा सकता है. इससे गेहूं की फसल खराब होने की आशंका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली-NCR सहित उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों बारिश के चलते गर्मी से राहत रहेगी. 

इस बीच मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में रविवार (29 मार्च) और सोमवार (30 मार्च) को बिजली कड़कने और बारिश के साथ ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. दूसरे पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में भी महीने के अंत तक बादल छाए रहेंगे और राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव है. इसके असर से मैदानों पर मौसम ठंड रह सकता है.

 पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले दिनों हल्का हिमपात हुआ. शुक्रवार को सभी दर्रों में सुबह 11 बजे से हल्का हिमपात शुरू हो गया था.  मनाली में हल्की बारिश भी हुई. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के गोंदला क्षेत्र में पिछले दिनों करीब 1 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है. यही हाल किन्नौर और कुल्लू जिलों का रहा. यहां पर ऊंची चोटियों पर भी बर्फ गिरी.

दो दिन होगी बारिश

इस बीच IMD के ताजा पूर्वानुमान में रविवार और सोमवार को हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. IMD की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, शनिवार की तरह ही रविवार (29 मार्च) को पूरे प्रदेश में मौसम के तेवर और ज्यादा खराब रहने के आसार हैं. बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर अभी भी महसूस किया जाएगा.

अभी एक्टिव रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमाचल में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, इसके एक्टिव रहने से पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले तथा मध्य क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. IMD ने कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 30 और 31 मार्च तथा 1 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रह सकता है. इसका मतलब अप्रैल महीने की शुरुआत भी मौसम के नर्म मिजाज से होगी. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST

Chitrakoot Police Viral Video: सर निचे पैर उपर, यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल की कैसे हुई ऐसी हालत? वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…

Last Updated: October 23, 2026 10:21:54 IST