<
Categories: हिमाचल

Jodidara Marriage: बीवी बनी मां, बच्चे के पापा पर सस्पेंस! दो भाइयों की शादी ने बढ़ाई हलचल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में दो भाइयों ने एक लड़की से शादी की थी, जिसके बाद वे काफी चर्चा में रहे थे. अब दो भाइयों से शादी करने वाली महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है. अब बच्चे के पिता का नाम तय किया जाएगा.

Jodidara Marriage: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दो भाइयों से शादी करके सुनीता नाम की महिला चर्चा में आई थी. बीते साल सुनीता ने दो सगे भाइयों और उसके पति प्रदीप और कपिल नेगी से जोड़ीदार प्रथा के तहत शादी की थी. अब उन्होंने गुड न्यूज़ शेयर की है. दरअसल सुनीता मां बनने वाली हैं लेकिन बच्चे की खबर आते ही हर किसी के मन में एक सवाल है कि बच्चे का पिता कौन कहलाएगा? बच्चे के जरूरी दस्तावेजों जैसे बर्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और स्कूल में बच्चे के पिता का नाम की जगह किसका नाम लिखा जाएगा.

क्या है जोड़ीदार प्रथा?

बता दें कि हट्टी जनजाति में पुराने समय की एक प्रथा है, जिसके तहत एक महिला की शादी एक ही परिवार के दो या उससे ज्यादा भाइयों से विवाह की परंपरा है. इस परंपरा को बहुतपति प्रथा या पॉलीएंड्री कहा जाता है. हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस परमार ने इस परंपरा पर एक किताब लिखी थी. उस किताब में उन्होंने इस प्रकार की शादियों के ऐतिहासिक कारणों और तौर-तरीकों के बारे में बताया था. उन्होंने इस विषय पर ही पीएचडी भी की थी. काफी रिसर्च करने के बाद उन्होंने पॉलीएंड्री इन द हिमालयाज नामक किताब लिखी. 

बहुतपति प्रथा के तहत क्यों होती थी शादी?

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस परमार की किताब पॉलीएंड्री इन द हिमालयाज में बताया गया कि पुराने समय में अधिकतर गरीब परिवारों में शादी हुआ करती थी. वे अपनी संपत्ति का बंटवारा नहीं करना चाहते थे, जिसके कारण बहुतपति प्रथा चलती थी. इस प्रथा को अपनाने वालों का मानना था कि किसी परिवार में भाई और बच्चों के बीच बंटवारा होने से उनकी शक्ति कमजोर हो जाती है.

कैसे तय होता है बच्चे का नाम?

हिंदू विवाह अधिनियम 1955 और विशेष विवाह अधिनियम 1954 के तहत इस तरह के विवाह को कानूनी मान्यता नहीं दी गई है. सभी डॉक्यूमेंट्स में बड़े भाई का नाम ही पिता के तौर पर दर्ज कराया जाएगा. इस तरह की शादियों में बच्चे का असल पिता कोई भी हो लेकिन कानूनी रूप से बड़े भाई का नाम ही दर्ज कराया जाता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Who is Dhanraj Nathwani: अंबानी परिवार के बेहद करीबी, कौन हैं धनराज नथवानी? जिन्हें सपा ने टिकट देकर चौंकाया

Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…

Last Updated: September 30, 2026 11:38:53 IST

Apple Pay India Launch: 10 साल का इंतजार खत्म! भारत में आया एप्पल पे, ऐसे होगा फटाफट पेमेंट

Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…

Last Updated: September 30, 2026 11:30:11 IST

Amroha Dowry Case: बात करने पहुंचे थे बहन की ससुराल, फिर मायके वालों को दरवाजा बंद कर दी कुटाई; फिर ट्रैक पर मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…

Last Updated: September 30, 2026 11:23:46 IST

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 12:00:35 IST