<
Categories: हिमाचल

महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी मिलेगी करवा चौथ की छुट्टी, इस राज्य में स्कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद

Karwa Chauth Holiday: करवा चौथ से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोगों को तोहफा दिया है. सरकार ने करवा चौथ की छुट्टी को लेकर अहम घोषणा की है. अब करवा चौथ पर महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी छुट्टी मिलेगी.

Karwa Chauth Holiday: करवा चौथ से पहले हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने इस बार त्योहार पर मिलने वाली छुट्टी को लेकर अहम घोषणा की है. अब इस पर्व पर सिर्फ महिला कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी अवकाश मिलेगा. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. सरकार के इस फैसले से नौकरी करने वाले पति-पत्नी दोनों को त्योहार साथ मनाने का मौका मिलेगा.

इस साल करवा चौथ का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. त्योहार को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. महिलाएं व्रत और पूजा की तैयारी में जुटी हैं। ऐसे में सरकार की इस घोषणा से उन परिवारों को राहत मिलेगी, जिनमें पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं और छुट्टी नहीं मिलने के कारण साथ समय बिताना मुश्किल होता है.

29 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी

मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, करवा चौथ के दिन यानी 29 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. पहले इस अवसर पर महिला कर्मचारियों को छुट्टी दी जाती थी लेकिन अब पुरुषों को भी इसका लाभ मिलेगा. सरकार का यह निर्णय राज्य के कर्मचारियों के लिए त्योहार की खुशियां बढ़ाने वाला है. 

स्कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद

सरकार की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी. इसके साथ ही सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों को भी बंद रखने की बात कही गई है. इससे कर्मचारियों के अलावा विद्यार्थियों को भी त्योहार के दिन अवकाश मिलेगा.

रक्षाबंधन पर भी पुरुषों को छुट्टी

हिमाचल प्रदेश सरकार इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर भी पुरुषों को छुट्टी देने का फैसला कर चुकी है. अब करवा चौथ पर भी पुरुषों को अवकाश देने की घोषणा की गई है. इस फैसले से पति-पत्नी को त्योहार की परंपराओं में साथ शामिल होने और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Greater Noida PNB Fraud: किसी की जिंदगीभर की कमाई, किसी की FD पर हाथ साफ! PNB में 35 करोड़ का घोटाला

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

ICC Rankings: WPL से पहले स्मृति मंधाना को बड़ा झटका, छिना नंबर-1 का ताज; विश्व विजेता कप्तान के लिए आई खुशखबरी

ICC Women's ODI Rankings: स्मृति मंधाना वनडे बल्लेबाजों की नंबर-1 रैंकिंग से दूसरे स्थान पर…

Last Updated: October 28, 2026 15:34:39 IST

बिस्तर से उठना था मुश्किल, 102 डिग्री बुखार और स्टूडियो में रिकॉर्डिंग, अनुराधा पौडवाल के इस गाने की कहानी है खास

Evergreen Song: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने हैं, जिन्हें हर समय में पसंद किया…

Last Updated: October 28, 2026 15:27:47 IST

Caught on camera: खुद दूसरे मर्द का बच्चा लेकर…बॉयफ्रेंड पर लगाने गई थी तोहमत, मचाया ऐसा बवाल; पुलिसवालों ने भी पकड़ा माथा

Caught on camera: अल्मोड़ा के नए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेमी के शादीशुदा होने और एक…

Last Updated: October 28, 2026 15:26:39 IST

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, गाजियाबाद की इस सोसाइटी के 2 टावर होंगे जमींदोज; बिल्डर भारी जुर्माना

Gulmohar Greens Society Ghaziabad: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुलमोहर ग्रीन्स हाउसिंग सोसाइटी मामले में 95…

Last Updated: October 28, 2026 15:24:34 IST

ICC Latest Rankings 2026: अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, इस गेंदबाज ने जडेजा से छीना ताज

ICC Latest Rankings 2026: अभिषेक शर्मा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में 38 गेंदों…

Last Updated: October 28, 2026 15:19:22 IST

Vaibhav Suryavanshi: ‘गर्म पानी पियो…’, जब बलिया की दादी ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह, मुस्कुराने लगा खिलाड़ी; वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी 20 मैच में शानदार…

Last Updated: October 28, 2026 14:50:28 IST