<
Categories: हिमाचल

Kullu Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर, शिमला में टूटा 20वीं सदी का रिकॉर्ड; वैज्ञानिक भी हैरान

Kullu Weather: बताया जा रहा है कि शिमला में अधिकतम तापमान 11.4°C दर्ज किया गया, जो पिछले लगभग 11 से 12 सालों में अप्रैल महीने का सबसे कम दिन का तापमान है

Kullu Weather: पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) फिलहाल एक्टिव है और इससे सबसे ज्यादा प्रभावित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हैं. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पिछले कई दिनों से हिमाचल प्रदेश के मौसम  का मिजाज बदला हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के चलते शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को राजधानी शिमला और सोलन के अलावा मंडी और कांगड़ा जैसे मैदानी  और मध्य इलाकों में मौसम साफ रहेगा. वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू और कांगड़ा में  शनिवार को भी बरसात का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट है तो मैदानी इलाकों में शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को निचले जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा रविवार (12 अप्रैल, 2026) को भी मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी, लेकिन अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इसके बाद यानी सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने की ओर बढ़ेगी. धीरे-धीरे स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई गई है, इसके बाद गर्मी में इजाफा  होने की शुरुआत हो सकती है.

शिमला में टूटा 46 साल का रिकॉर्ड 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण पूरे राज्य में तापमान में भारी गिरावट आई है. शिमला की बात करें तो 46 साल बाद अप्रैल की सबसे ठंडी रात रही और यहां तापमान गिरकर 3.6°C दर्ज हुआ. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण पूरे राज्य में तापमान में काफ़ी गिरावट आई है. 

कहां-कहां  हुई बारिश

हिमाचल प्रदेश में  बदले मौसम के मिजाज के बीच अप्रैल महीने के शुरुआती दिनों में ही रोहतांग, लाहौल-स्पीति और भरमौर-पांगी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जो अब भी जारी है. उधर, राजधानी शिमला, मंडी और धर्मशाला की बात करें तो पिछले कई दिनों से यहां पर निचले इलाकों में तेज बारिश हुई है. लगातार बारिश और बर्फबारी के चले ही किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है. बर्फबारी का ही असर है कि राजधानी शिमला और मनाली में भी रात का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है. 

कई रास्ते हैं बंद

मौसम में आए बदलाव के चलते भरमौर-पठानकोट हाईवे भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुई. इसके बाद कुल्लू के बंदरोल में एक होटल का हिस्सा गिर गया. राजधानी शिमला और कुल्लू में कुछ स्कूल और मकानों पर खतरा मंडरा रहा है. सतर्कता बरतते हुए प्रशासन ने अटल टनल के लिए साधारण गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी है. ऐसे में लोगों को दिक्कत आ रही है,लेकिन प्रशासन पिछले हादसों से सबक लेते हुए यह करने के लिए मजबूर है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST