Lara Dutta On Akshay Kumar: अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अंदाज' आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. रोमांस, धोखा और प्यार से भरपूर इस फिल्म में लारा दत्ता, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था.
lara datta on akshay kumar
Lara Dutta On Akshay Kumar: अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अंदाज’ आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. रोमांस, धोखा और प्यार से भरपूर इस फिल्म में लारा दत्ता, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था. बता दें कि इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और उनकी को-स्टार्स, लारा दत्ता और प्रियंका के बीच ज़बरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी. इसके अलावा, फ़िल्म में अक्षय और प्रियंका के बीच कई बोल्ड सीन भी थे, जिन सीन ने इस फिल्म को देखने के लिए अच्छे-अच्छों को मजबूर कर दिया है. इस फिल्म के अलावा, यह जोड़ी हमराज़ जैसी फ़िल्मों में भी साथ नज़र आ चुकी है. अब, लारा दत्ता ने इस फिल्म को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसे जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे.
दरअसल, हाल ही में, लारा दत्ता ने YouTube चैनल ATN Canada से बातचीत की. इस बातचीत के दौरान, उन्होंने कई ऐसे राज़ खोले जो हैरान कर देने वाले थे. इस बातचीत में एक्ट्रेस ने खुद को खुशकिस्मत बताया और बताया कि कैसे मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के कुछ ही समय बाद, फ़िल्म अंदाज़ में उनको मौक़ा मिला और इस एक फिल्म से उनके करियर को नई उड़ान मिली. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़िल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया था, जिन्होंने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं. लारा ने अक्षय के अटूट साथ के लिए उनकी तारीफ़ की, और यहाँ तक कह दिया कि वो उनके दोस्त, फ़िलॉसफ़र और गाइड हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इंटरव्यू में लारा दत्ता कहती हैं, “मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूँ कि सुनील दर्शन मेरे पहले प्रोड्यूसर थे, और दिवंगत राज कंवर जो एक बेहतरीन डायरेक्टर थे. इस फ़िल्म की कमान संभाल रहे थे. वो आगे अक्षय कुमार को अपना सबसे करीबी दोस्त और सहारा बताती हैं. इतना ही नहीं वो कहती हैं कि मेरे सबसे पहले को-स्टार, जिन्हें मैं अपना गाइड, फ़िलॉसफ़र और अच्छा दोस्त मानती हूँ वो कोई और नहीं अक्षय कुमार हैं.
इतना ही नहीं, फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार के बर्ताव और मिजाज के बारे में आगे बात करते हुए, लारा दत्ता ने कहा कि वो एक ऐसे इंसान हैं जो बहुत ज़्यादा प्रोटेक्टिव हैं. प्रियंका और मैं एक ही समय पर इंडस्ट्री में आए थे. दो युवा लड़कियाँ जिनकी आँखों में बड़े सपने थे, और जिन्हें इंडस्ट्री के बारे में कुछ भी पता नहीं था. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे पास न तो कोई गाइडेंस थी, और न ही हमें कोई सही दिशा पता थी. फिर भी, अक्षय कुमार ने कभी भी इस बात का फ़ायदा नहीं उठाया. उनकी तारीफ़ करते हुए, लारा दत्ता आगे कहती हैं, आज मुझे एहसास होता है कि वो कितने ज़्यादा स्ट्रीट-स्मार्ट इंसान हैं. बिज़नेस के मामले में भी वो बहुत समझदार हैं. उन्होंने कभी हमारा फ़ायदा नहीं उठाया.”
ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, दिशा पाटनी की बहन होस्ट करेंगी रियलिटी शो
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…