वाराणसी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. रमजान के इस पवित्र महीने के दौरान कुछ लोगों ने गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान बिरयानी खाई और हड्डियां नदी में फेंक दी.
वाराणसी में गंगा नदी पर इफ्तार के बाद लोगों में भड़का आक्रोश
Uttar Pradesh News: वाराणसी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. रमजान के इस पवित्र महीने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और हिंदुओं की आस्था पर चोट करने का अनैतिक कार्य किया.
दरअसल कुछ लोगों ने गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान बिरयानी खाई और हड्डियां नदी में फेंक दी. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
घटना पंचगंगा घाट के पास सोमवार शाम की बताई जा रही है. वीडियो में नाव पर युवक बिरयानी खाते दिखे, जिसके बाद मांस की हड्डियाँ सीधे गंगा में फेंक दी गईं. यह वीडियो इफ्तार पार्टी का हिस्सा होने का दावा किया गया. चूंकि हिंदू धर्म में गंगा नदी का विशेष महत्त्व है और नदी पर नॉन-वेज भोजन ग्रहण करने से लोगों की धार्मिक भावनाएँ आहत हो गईं, जिसके बाद कई शिकायतें उमड़ पड़ीं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया.
वीडियो वायरल लोगों की शिकायत के बाद कोतवाली थाने में धार्मिक भावनाएं आहत करने, जल प्रदूषण और अन्य धाराओं के तहत इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ. एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने पुष्टि की कि वायरल वीडियो के आधार पर छापेमारी कर 14 मुस्लिम युवकों को हिरासत में लिया गया. अभी आगे की जांच जारी है, ताकि बाकी शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा भड़कने लगा. कई यूजर ने इन लोगों को गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा मिलने की बात की, वहीं कुछ यूजर ने इसे साम्प्रदायिक दंगा भड़काने वाली घटना बताया. कई लोगों का मानना है कि गंगा नदी है और इसकी स्वच्छता का ध्यान रखना ज़रूरी है.
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…