<

लखनऊ में फेयरवेल पार्टी से लौटते 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कुचला, मासूम बच्चे की हुई मौत, CCTV में दिखा दिल दहला देने वाला हादसा

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में 12 फरवरी 2026 को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. एक 12वीं कक्षा के छात्र ने तेज रफ्तार कार से 6 लोगों को रौंद दिया, जिसमें 6 साल के मासूम दीक्षांत पटेल की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में 12 फरवरी 2026 को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. एक निजी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र ने तेज रफ्तार कार से 6 लोगों को रौंद दिया, जिसमें 6 साल के मासूम दीक्षांत पटेल की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. आरोपी छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
ये सारी घटना सड़क पर स्थित सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी थी, जिससे आरोपी को पकड़ना आसान हो गया था.

हादसे का पूरा विवरण

शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी. फिर बाइक और पैदल जा रहे लोगों को कुचलते हुए ई-रिक्शा में जा घुसी. हादसे में 5 लोग घायल हो गए जिनमें अरमान (12 वर्ष), अवध बिहारी (42 वर्ष), साधना वर्मा (35 वर्ष), मीना देवी (60 वर्ष) और दीक्षांत पटेल (6 वर्ष) को अस्पताल पहुंचाया गया. दीक्षांत की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज में कार से होने वाली टक्कर का खौफनाक नजारा कैद हो गया. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे कार चालक 5 लोगों को रौंदते हुए निकल जाता है. हादसे के बाद चालक ने कार में सवार लड़की को रास्ते में उतार दिया और भाग निकला, लेकिन भागते समय कार का टायर फट गया.

आरोपी छात्र की पहचान

आरोपी गौरव सिंह चौहान (21 वर्ष) उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा का निवासी है. उसके पिता रविंद्र विक्रम सिंह सरिया सीमेंट के व्यापारी हैं. गौरव एक निजी स्कूल में इंटर का छात्र है. वह फेयरवेल पार्टी से अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ लौट रहा था. कार उसके दोस्त की थी, जिसे उसने पार्टी के लिए लिया था. पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर रात को ही स्विफ्ट कार बरामद कर ली थी. सुबह गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस कार्रवाई और जांच

बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा. इसके बाद कार में आरोपी के साथ सवार लड़की से विस्तृत पूछताछ की गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हिट एंड रन और मौत का कारण बनने का मामला दर्ज होगा. 
कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड के बाद यह घटना सवाल खड़ी कर रही है कि नाबालिग या युवा चालकों पर लगाम क्यों नहीं लग रही. यह हादसा तेज रफ्तार और युवाओं में कार चलाने के प्रति लापरवाही को उजागर करता है. ऐसे खौफनाक हादसों से बचने के लिए जरूरी है कि अच्छी तरह से ट्रेनिंग और ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद ही माता-पिता बच्चे को कार ड्राइव करने को दें. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST