Collector Sahiba Digital Release: भोजपुरी एक्ट्रेस संजना पांडे की नई फिल्म कलेक्टर साहिबा हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म की कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है वहीं फिल्म के गाने और कलकारों की डायलॉग डिलीवरी भोजपुरी सिनेमा फैंस को मजेदार लग रहे हैं.
संजना पांडे भोजपुरी फिल्म कलेक्टर साहिबा
Sanjana Pandey Film Collector Sahiba: भोजपुरी एक्ट्रेस संजना पांडे की नई फिल्म कलेक्टर साहिबा इस समय सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच है. फिल्म में संजना पांडे की अदाकारी लोगों को काफी पसंद आई है, वहीं गाने और कलकारों की डायलॉग डिलीवरी भी भोजपुरी सिनेमा फैंस को मजेदार लग रहे हैं. कलेक्टर साहिबा परिवारिक फिल्म है, जो समाज की सच्चाई और उसकी सोच को दिखाती है. इस वजह से यह फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में है. अब यह भोजपुरी फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही है. अगर आप किसी वजह से इस फिल्म को थिएटर में न देखा पाए हो, तो आपके पास इसे इसे घर बैठे देखने का मौका है..
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि फिल्म किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होने वाली हैं. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि भोजपुरी फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ का यूट्यूब प्रीमियर 14 फरवरी, शनिवार सुबह 8 बजे होगा, जिसके बाद सभी दर्शक इस फिल्म को B4U भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकेंगे.
फिल्म कलेक्टर साहिबा में कहानी की शुरुआत साहब पांडेय से होती है, जिसकी शादी बचपन में ही संजना से तय कर दी गई होती है. समय बीतने के बाद जब दोनों बड़े होते हैंतो शादी की बात आती है, तब साहब पांडेय को पता लगता है कि संजना शारीरिक रूप से विकलांग है, जिसके बाद वो शादी से पीछे हट जाता है, इतना ही नहीं संजना और उसके माता-पिता का अपमान भी करता है. इस घटना से संजना का दिल टूट जाता है, लेकिन जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. संजना अपने और अपने माता-पिता के इस अपमान को कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बना लेती है और खूब पढ़ाई करती है, सालों की लगन और मेहनत के बाद संजना कलेक्टर बन जाती है. यहीं से फिल्म की कहानी एक जबरदस्त मोड़ लेती है. फिल्म की कहानी दिल छू जाने वाली हैं, गाने और डायलोग भी जबरदस्त हैं
फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ को IVY एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है इसके प्रड्यूसर रामा प्रसाद है. फिल्म में गौरव झा और संजना पांडेय के साथ विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस अनुभवी कलाकार अहम भूमिलका में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है और फिल्म की कहानी अरबिंद तिवारी ने लिखी है. फिल्म में कॉन्सेप्ट काम संदीप सिंह ने संभाला है
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…
Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…
Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…