Jamia Professor Dr Riyazuddin: दिल्ली में स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के खिलाफ आदिवासी कर्मी राम फूल मीणा के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
jamia professor dr riyazuddin
Jamia Professor Dr. Riyazuddin: जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार एक विवाद की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, पूरा मामला ये है कि एक अनुसूचित जनजाति (ST) के कर्मचारी ने एक फैकल्टी मेंबर पर जातिसूचक गाली देने और मारपीट करने का सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पीड़ित राम फूल मीणा जामिया यूनिवर्सिटी के पॉलिटेक्निक डिपार्टमेंट में अपर डिवीजन क्लर्क के तौर पर कार्यरत हैं. उन्होंने ACP सरिता विहार को लिखित शिकायत में अपनी आपबीती बताई है.
मीणा का आरोप है कि सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रियाजुद्दीन ने ऑफिस के अंदर उनके साथ हिंसक व्यवहार किया.
शिकायत के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब एक वीडियो सामने आया जिसमें कथित तौर पर डॉ. रियाजुद्दीन छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करते दिख रहे थे. हालांकि मीणा सीधे तौर पर उस शिकायत में शामिल नहीं थे, लेकिन शक के आधार पर उन्हें निशाना बनाया गया. राम फूल मीणा का आरोप है कि 13 जनवरी, 2026 को डॉ. रियाजुद्दीन उनके डेस्क पर आए और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. जब मीणा ने इसका विरोध किया तो प्रोफेसर ने गाली-गलौज की.
यह मामला 16 जनवरी, 2026 को और बढ़ गया, जब डॉ. रियाजुद्दीन कथित तौर पर मीना के ऑफिस में वापस आए और उन पर हमला किया. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित को जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे खिलाफ शिकायत करने की? तुम एक आदिवासी जंगली हो; एक मुस्लिम संस्थान में काम करते हुए तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे खिलाफ शिकायत करने की?”
राम फूल मीणा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह हिंदू हैं. उन्होंने दावा किया कि कैंपस में कई लोगों ने उन्हें बार-बार “काफिर” कहकर अपमानित किया है. मीणा का कहना है कि उन्हें सिर्फ उनकी हिंदू और आदिवासी पहचान की वजह से निशाना बनाया जा रहा है.
हैरानी की बात यह है कि जब मीणा ने इस हमले की शिकायत रजिस्ट्रार ऑफिस में की तो कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन ने उसी दिन 16 जनवरी को मीणा के लिए ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया. मीणा ने इसे दंडात्मक कार्रवाई और सच्चाई को दबाने की कोशिश बताया है. इस बीच, दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़ित ने शिकायत दर्ज करा दी है और जांच जारी है.
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (JMI) पॉलिटेक्निक से जुड़े एक विवाद में दिल्ली पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है. जामिया यूनिवर्सिटी के पॉलिटेक्निक में कार्यरत यूडीसी (UDC) राम फूल मीणा की शिकायत पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रियाजुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर जामिया नगर थाना में एफआईआर संख्या 33/26 दर्ज की गई है. यह मामला *अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(r) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) के तहत दर्ज किया गया है.
इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें दिल्ली पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और कानून के दायरे में की जाएगी. जांच के दौरान बयान दर्ज किए जाएंगे और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…