भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. आइए जानते हैं कि कि आखिरी बार जब ये दोनों टीमें जनवरी 2023 में टी20 सीरीज में भिड़ी थी तो कौन सी टीम जीती थी और किसका पलड़ा भारी रहा था.
IND vs NZ Last T20I: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा. सूर्यकुमार टीम इंडिया की कमान संभालेंगे तो वहीं, मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे. इस सीरीज में कौन सी टीम जीतेगी यह कहना मुश्किल है. लेकिन हम ये जानेंगे कि आखिरी बार जब ये दोनों टीमें जनवरी 2023 में टी20 सीरीज में भिड़ी थी तो कौन सी टीम जीती थी और किसका पलड़ा भारी रहा था.
रांची में खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने बेहतर प्रदर्शन किया. 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम लय हासिल नहीं कर सकी और 21 रनों से मुकाबला गंवा बैठी. न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने तेज अर्धशतक जमाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और मेहमान टीम ने सीरीज में 1–0 की बढ़त बना ली.
इसके बाद लखनऊ में हुए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की. धीमी पिच पर भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को सिर्फ 99 रन पर 8 विकेट तक सीमित कर दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने संयम बरता और 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज बराबर कर ली.
अहमदाबाद में खेले गए निर्णायक मुकाबले में भारत पूरी तरह हावी नजर आया. शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम इंडिया को 234 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया. इसके बाद गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और पूरी टीम को 66 रन पर समेट दिया. भारत ने यह मैच 168 रन के बड़े अंतर से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2–1 से अपने नाम की. शुभमन गिल ने इस टी20 सीरीज में सबसे अधिक 360 रन ठोके थे.
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…