रिश्तेदार और दोस्त जब पत्नी से जिग्नेश के बारे में पूछते थे तो उन्हें बताती है कि जिग्नेश ऑस्ट्रेलिया चला गया है, वहीं काम कर रहा है. जब जिग्नेश का फ़ोन नंबर-पता मांगते तो पति के ऑफ़िस की पाबंदियों का हवाला देकर टाल-मटोल करती थी.
2 साल तक सबको कहा- 'पति ऑस्ट्रेलिया में है'... फैक्ट्री में 12 फीट गहरे कंक्रीट के नीचे गड़ा मिला कंकाल!
फिल्मों की सनसनीखेज क्रिमिनल स्टोरीज तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन गुजरात के जामनगर से एक ऐसा खौफनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सबको हिलाकर रख दिया है. यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया और चालाकी ऐसी कि पूरे 2 साल तक परिवार को यह झूठ बोलती रही कि उसका पति नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चला गया है. लेकिन कहते हैं ना कि झूठ की दीवार ज्यादा लंबी नहीं टिकती. आखिरकार एक रिश्तेदार के एक छोटे से सवाल ने इस खौफनाक राज से पर्दा उठा दिया. जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया था, जहां पति की हत्या कर शव को एक फैक्ट्री के फर्श के नीचे 12 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया था और ऊपर से पक्का कंक्रीट बिछा दिया गया था. पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मृतक की पहचान जिग्नेश मावादिया के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी पृथ्वी (भूमिबेन) का प्रेमी निलेश कछड़िया से अवैध संबंध था इसलिए जिग्नेश को रास्ते से हटाने के लिए एक और साथी बलवीर वर्मा के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया था. हत्या के बाद पत्नी ने परिवारवालों को यह कहकर गुमराह करती रही कि जिग्नेश ऑस्ट्रेलिया चला गया है और कंपनी के नियमों की वजह से फोन पर बात नहीं हो पाता है.
मामला तब खुला जब जिग्नेश का एक रिश्तेदार ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहा था. उसने पृथ्वी से जिग्नेश का पता, कंपनी और कॉन्टैक्ट डिटेल मांगी. महिला बार-बार बात टालने लगी, जिससे परिवार को शक हुआ. इसके बाद 26 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया. जांच के मुताबिक, 31 मई 2024 की रात जिग्नेश को एक पार्टी के बहाने फैक्ट्री बुलाया गया, जहां उसे नशीली शराब में जहर मिलाकर दिया गया. उसकी मौत के बाद शव को फैक्ट्री परिसर में ही करीब 12 फीट गहरे गड्ढे में दफन कर दिया गया और सबूत मिटाने के लिए उसके ऊपर पक्का कंक्रीट का फर्श बनवा दिया गया, ताकि किसी को भनक तक न लगे.
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर फैक्ट्री का कंक्रीट फर्श तुड़वाया और खुदाई करके वहां से एक मानव कंकाल बरामद किया. पहचान पुख्ता करने के लिए अवशेषों को डीएनए और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या, सबूत नष्ट करने व आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…
IND vs PAK No Handshake Controversy: क्रिकेट में मैच के बाद हाथ मिलाने की परंपरा…
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…