UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में हाल ही में एक कपल की शादी हुई थी. शादी के बाद से पत्नी अपने पति को रोजाना रात में दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थी. हालांकि एक दिन पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया.
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा
UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान करने का मामला सामने आया है. यहां पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने और धोखा देने वाला मामला है. झांसी के चिरगांव निवासी राजेश प्रजापति की शादी 24 जून 2026 को अभिलाषा से हुई थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद पत्नी अभिलाषा ने अपने पति को रोजाना रात में दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देना शुरू कर दिया. जब राजेश गहरी नींद में सो जाता था, तो वो अपने प्रेमी से बातें किया करती थी और उसे मिलने के लिए घर भी बुला लेती थी.
लगातार नींद की गोलियां लेने से राजेश की तबीयत बिगड़ने लगी. शक के कारण राजेश ने पत्नी के मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग और चैटिंग चेक की. इसी बीच 23 अगस्त को राजेश के एक रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया, तो वो अस्पताल गया. पत्नी को लगा कि आज राजेश अस्पताल में रुकेगा, तो उसने फोन करके प्रेमी को घर बुला लिया.
हालांकि राजेश वहां से जल्दी लौट आया और घर को अंदर से बंद देखकर छत के रास्ते से घर पहुंचा. वो जब बेडरूम के बाहर पहुंचा, तो वहां के हालात देखकर हैरान रह गया. पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी, तो राजेश ने अपना फोन निकालकर दोनों की वीडियो बना ली.
पकड़े जाने पर उसके प्रेमी ने राजेश पर हमला कर दिया. राजेश ने जब शोर मचाया, तो परिजन और पड़ोसी वहां पर पहुंच गए. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत दर्ज कर ली है. बता दें कि पीड़ित ने घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर गायब होने का भी आरोप लगाया है. इस बारे में पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं दोनों से गहनों के बारे में भी पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें: Video: जो मिला उसी में भर लिया, कचरे में फेंकी चॉकलेट के लिए मची ऐसी भगदड़; वीडियो देखकर भी नहीं होगा यकीन?
Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…
IND vs WI 1st t20 playing 11 : एशियन गेम्स 2026 की स्वर्णिम सफलता के…
Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा…
IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…