<
Categories: राज्य

‘किसी को बताया तो…’ शिक्षा के मंदिर में दरिंदगी! स्कूल प्रिंसिपल ने नाबालिग के साथ की गंदी हरकत

झारखंड के गिरिडीह में एक स्कूल के प्रिंसिपल पर 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. आरोप है कि वो बीते कई महीनों से छात्रा के साथ गलत रहकत रहता था.

Giridih Crime News: झारखंड के गिरिडीह से एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल के प्रिंसिपल पर 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. आरोप है कि प्रिंसिपल पिछले कई महीनों से छात्रा के साथ गलत हरकत कर रहा था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, मामला गिरिडीह के पाचम्बा थाना क्षेत्र स्थित नाइस पब्लिक स्कूल का है. यहां स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर 14 वर्षीय छात्रा के साथ पिछले छह महीनों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है.

छात्रा ने स्कूल जाने से किया इनकार

जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को प्रिंसिपल की करतूतों से परेशान छात्रा स्कूल जाने से इनकार कर रही थी. परिजनों ने उससे बार-बार पूछा, तो उसने बताया कि प्रिंसिपल ने उसके साथ छेड़छाड़ की है. प्रिंसिपल उसे बार-बार धमकी देता था. वो कहता था कि अगर उसने किसी को बताया, तो उसे स्कूल से से निकाल दिया जाएगा. उसने बताया कि प्रिंसिपल लगभग 6 महीनों से छेड़छाड़ कर रहा है. 22 अप्रैल को छात्रा मार्कशीट लेने के लिए स्कूल गई थी. प्रिंसिपल ने उसे ऑफिस में बुलाकर जबरन छेड़छाड़ की. उसने जब विरोध किया, तो धमकी दी. 

पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार

परिजनों को जब इस बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की. शिकायत मिलने पर पचम्बा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस बारे में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

क्या बोले पार्षद संजीव कुमार?

इस मामले को लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद संजीव कुमार का दावा है कि आरोपी प्रिंसिपल पहले भी इस तरह की हरकतों में शामिल रहा है. इससे पहले भी उसकी अन्य छात्राओं के साथ भी गलत व्यवहार की शिकायतें सामने आई है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST