<

Jharkhand: होटल से सीधा मंडप तक का सफर! प्रेमी जोड़ों को थाने से बाहर आते ही भरना पड़ा प्रेमिकाओं के सिंदूर

Jharkhand News: झारखंड से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंग. दरअसल, झारखंड के गढ़वा जिले में एक ऐसी शादी हुई, जिसने पूरे शहर को हैरान कर दिया दिया. ना बैंड-बाजा, ना बारात, ना पंडित, फिर भी शादी पूरी रस्मों के साथ हो गई वो भी बीच सड़क पर.

Jharkhand News: झारखंड से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंग. दरअसल, झारखंड के गढ़वा जिले में एक ऐसी शादी हुई, जिसने पूरे शहर को हैरान कर दिया दिया. ना बैंड-बाजा, ना बारात, ना पंडित, फिर भी शादी पूरी रस्मों के साथ हो गई वो भी बीच सड़क पर. क्या आपने कभी कोई ऐसा किस्सा सुना. चलिए जान लेते हैं  कि ऐसा क्या हुआ जो कपल को बीच सड़क पर ही शादी रचानी पड़ी. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दो दिन पहले से, जब गढ़वा प्रशासन और पुलिस ने शहर के कई नामचीन होटलों में छापेमारी की. तो इस दौरान 14 कपल्स को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, जिनमें से कुछ पर देह व्यापार से जुड़े होने का शक भी शामिल था. जिसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई और आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरू हुई. लेकिन तभी कहानी में बड़ा मोड़ आया. चार कपल्स के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई “जेल मत भेजिए, हम शादी कराएंगे.” बस फिर क्या था, चट मंगनी पट ब्याह वाली कहावत गढ़वा में सच साबित हो गई.

थाने के बाहर सजा मंडप

जैसे ही पुलिस ने बॉन्ड भरवाकर कपल्स को छोड़ा, थाना गेट के बाहर ही सड़क मंडप में बदल गया. इस दौरान प्रेमियों ने बिना देर किए एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया. इस दौरान एक प्रेमी ने साफ कहा कि कल तक ये मेरी प्रेमिका थी, अब मेरी पत्नी बन गई है.
ना कोई डीजे, ना बाराती, ना पंडित, फिर भी शादी पूरी हो गई और दुल्हन अपने ‘ससुराल’ के लिए रवाना भी हो गई. इस अनोखी शादी की चर्चा अब गढ़वा के हर चौक-चौराहे पर हो रही है. लोग इसे एक सकारात्मक संदेश के तौर पर देख रहे हैं.

गलत रिश्तों पर लगाम लगाने की पहल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से गलत रिश्तों पर लगाम लगेगी और लड़कियों के साथ धोखा करने वालों को सबक मिलेगा गढ़वा पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर लोग तारीफ भी कर रहे हैं, क्योंकि कानून के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश दिया गया है. हालांकि, इस पूरे मामले ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या ऐसे मामलों में शादी ही एकमात्र समाधान है, या फिर इसके पीछे सामाजिक दबाव भी काम करता है.

बांग्लादेश में जिसे बताया गया इंडियन एजेंट, वही अब बना BCB नया प्रेसिडेंट? पाकिस्तानियों के उड़े होश

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST