Kanpur Sex Racket: यूपी के कानपुर में कई समय से कुछ ऐसा चल रहा था जिसे जानकर हर कोई हैरान था. इस बड़े अपराध का भंडाफोड़ 3 अप्रैल को हुआ जब कानपुर के रावतपुर पुलिस थाना क्षेत्र में, कोलकाता की एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने रोहित वर्मा को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
kanpur Rohit verma
Kanpur Sex Racket: यूपी के कानपुर में कई समय से कुछ ऐसा चल रहा था जिसे जानकर हर कोई हैरान था. इस बड़े अपराध का भंडाफोड़ 3 अप्रैल को हुआ जब कानपुर के रावतपुर पुलिस थाना क्षेत्र में, कोलकाता की एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने रोहित वर्मा को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. ये शख्स खुद को एक पत्रकार बताता है. जांच के दौरान एक ऐसी चीज हाथ लगी जिसने पूरी पुलिस टीम को चौंका दिया, दरअसल, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने रोहित के फोन से शहर के 19 होटलों की एक सूची बरामद की, बता दें कि ये वो जगहें थीं जहां वो महिलाओं को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाता था और फिर उनका शोषण भी करता था.
वहीं अब इस मामले में एक और बड़ी चीज पुलिस के हाथ लगी है. बता दें कि अब, रोहित के कई चौंकाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में उसे एक युवक पर पेशाब करते हुए, दूसरे के साथ मारपीट करते हुए, और पुलिस की टोपी पहनकर गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है. एक खास वीडियो में तो उसे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जन्मदिन की पार्टी मनाते हुए बीयर स्प्रे करते हुए भी देखा गया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित वर्मा के फोन से बरामद वीडियो उसकी आपराधिक मानसिकता और उसके रसूख की कहानी बयां करते हैं. फुटेज में उसकी गंदगी साफ़ झलक रही है. इस वायरल वीडियो में वो एक युवक पर पेशाब करके मानवीय गरिमा की पूरी तरह से हदें पार करते हुए दिखाई दे रहा है. इसके अलावा, कानून के राज का मज़ाक उड़ाते हुए, उसे पुलिस की टोपी पहनकर सोशल मीडिया रील्स बनाते हुए भी देखा गया है. इन वीडियो के सामने आने से पूरे शहर में बवाल मच गया है और पुलिस अब हर एक क्लिप का बारीकी से डिजिटल फोरेंसिक विश्लेषण कर रही है.
Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…
Avesh Khan Controversy: जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में स्कोर बराबर होने के…
Tips For Menopause: मेनोपॉज में महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं…
Mathura Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते हैं, कई वीडियो होते…
Navjot Kaur Sidhu:अपने X अकाउंट के ज़रिए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि जिस…
Air India:टॉप पर यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब एयर इंडिया कई मुश्किलों…