लखनऊ न्यूज: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बेटे ने पिता की हत्या कर दी. जिसके बाद अब पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पिता बेटे पर नीट करने का दबाव बना रहा था. जबकि बेटा बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था. जिसको लेकर बेटा करीब एक साल से पिता की हत्या करना चाह रहा था.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बेटे पर नीट की तैयारी करने का दबाव बनाया तो बेटे ने पिता की हत्या कर दी.
लखनऊ फादर मर्डर न्यूज़: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बेहद हैरान कर देने वाला सामने आया है. जहां एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी. अब इस मामले में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि लखनऊ में शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को 21 वर्षीय बेटे ने अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए जो हथकंडा अपनाया गया. उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.
जानकारी के अनुसार, पिता की हत्या करने के बाद बेटे ने उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके एक नीले ड्रम में भर दिया. जानकारी सामने आ रही है कि पिता ने अपने बेटे को मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET देने के लिए कहा था, इस पर बहस के बाद ऐसा हुआ.
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने कहा कि आरोपी जिसकी पहचान अक्षत के तौर पर हुई है, वह बीकॉम का छात्र है और वह अपने पिता की नीट देने की इच्छा से सहमत नहीं था और इसी बात पर बहस हुई थी, जिसके बाद अक्षत ने इस भयानक हृदयविदारक अपराध को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, लखनऊ में यह भयानक हत्या मेरठ में मार्च 2025 में हुए ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर केस से प्रेरित थी.
मेरठ मर्डर केस में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने महिला के पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी और उसके शरीर के 15 टुकड़े करके एक बड़े नीले ड्रम में भर दिया. फिर ड्रम को सीमेंट से सील कर दिया गया ताकि बदबू न आए और अपराध और शव का पता देर से चले. लखनऊ पुलिस के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि उस आदमी ने सोशल मीडिया पर मेरठ ब्लू ड्रम केस के बारे में पढ़ा था और बार-बार होने वाली बहस की वजह से करीब एक साल से अपने पिता मानवेंद्र को मारने की प्लानिंग कर रहा था. जानकारी के अनुसार, इस घटना को लखनऊ के पॉश आशियाना इलाके में आरोपी के तीन मंजिला घर में अंजाम दिया गया.
आरोपी ने अपराध को अंजाम देने के लिए अपने पिता की लाइसेंसी राइफल का इस्तेमाल किया. पुलिस के एक बयान के मुताबिक, अक्षत ने गरमागरम बहस के बाद अपने पिता की राइफल छीन ली और उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. अक्षत ने अपनी बहन के सामने अपने पिता को मार डाला और कहा जाता है कि उसने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा. डीसीपी ने कहा कि बहन ने पूरा वाकया देखा लेकिन उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया गया.
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…