<

20 बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, अचानक ढाल बनकर खड़ी हो गई कंचन बाई, एक-एक कर सबकी बचाई जान लेकिन…

कंचन बाई की कहानी: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आंगनवाड़ी केंद्र में कुक के तौर पर काम करने वाली कंचन बाई ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है. जिसे सुनकर अपने आप सैल्यूट के लिए हाथ उठने लगेगा. दरअसल, जब मधुमक्खियों के झुंड ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों पर हमला किया तो कंचन बाई सुरक्षा कवच बनकर बच्चों के सामने खड़ी हो गई और एक-एक करके सभी बच्चों को बचा लिया. लेकिन खुद की जान नहीं बचा पाई.

Neemuch Kanchan Bai: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने कई लोगों को सदमे में डाल दिया है. आंगनवाड़ी कुक कंचन बाई मेघवाल ने अचानक मधुमक्खियों के हमले से 20 बच्चों को बचाते हुए अपनी जान गंवा दी. कई मीडिया रिपोट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर 2 फरवरी को रनपुर गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में हुई, जब बच्चे अपनी रोजाना की दिनचर्या के तहत केंद्र के बाहर खेल रहे थे.

मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे बच्चों की जान खतरे में पड़ गई. बताया जा रहा है कि 40 साल की कंचन बाई उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बच्चों को बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में एक्स यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कंचन बाई मेघवाल (40 साल) मध्य प्रदेश की माडावाड़ा पंचायत में एक आंगनवाड़ी कुक थीं और वह एक हीरो हैं. यूजर ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि सोमवार दोपहर के आसपास आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चे अपनी रोजाना की दिनचर्या के तहत सुविधा के बाहर खेल रहे थे, तभी मधुमक्खियों के एक झुंड ने अचानक हमला कर दिया. ये सब कुछ देखते हुए कंचन बाई ने मधुमक्खियों और बच्चों के बीच खुद को खड़ा कर दिया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी 20 बच्चे सुरक्षित रहें.

बच्चों की जान बचाने के लिए खुद को बनाया ढाल

इसके अलावा, यूजर ने पोस्ट में आगे लिखा कि कंचन बाई ने जल्दी से उन्हें एक-एक करके वहां मौजूद तिरपाल और चटाई में लपेटा, अपने शरीर से उन्हें ढाल बनाया और उन्हें केंद्र के अंदर ले गईं. उन्होंने हमले की पूरी ताकत को खुद पर झेला, उन बच्चों को बचाया जो उनके अपने भी नहीं थे. इसके बाद जब तक स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, कंचन बाई कई मधुमक्खियों के डंक लगने से बेहोश हो चुकी थीं. उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुख की बात है कि वह बच नहीं पाईं.

जानकारी सामने आ रही है कि कंचन बाई अपने पीछे एक बेटा, दो बेटियां और एक लकवाग्रस्त पति छोड़ गई हैं. वह परिवार की एकमात्र कमाने वाली थीं.

किस बीजेपी विधायक के साथ मंदिर में हुई बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

कंचन बाई को कितनी सैलरी मिलती थी?

यूज़र ने आगे बताया कि मध्य प्रदेश में एक आंगनवाड़ी कुक को हर महीने सिर्फ लगभग 4,250 रुपये मिलते हैं. ऐसे में अब सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अब सरकार उस परिवार का साथ देगी जिसे वह पीछे छोड़ गई हैं? इस घटना के सामने आने के बाद लोगों की ढ़ेर सारी प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. जिसमें कई लोगों ने कंचन बाई की बहादुरी की तारीफ की और उनके परिवार की भलाई के बारे में चिंता जताई और मदद की अपील की.

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्या हम उनके इस बहादुरी भरे काम और ड्यूटी पर जान देने के लिए क्राउडफंडिंग कर सकते हैं? क्या हम एक अच्छी रकम इकट्ठा करके उसे फिक्स्ड डिपॉज़िट में डालकर उनके ज़रूरतमंद परिवार को हर महीने इनकम दे सकते हैं? प्लीज़ यह पहल करें. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि परिवार की हालत के बारे में पढ़कर बहुत दुख हो रहा है. हालांकि सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन प्लीज अगर आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं तो प्लीज उनकी मदद करें.

सिविल जज विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रेन कोच में पेशाब करने के आरोपी जज के पुनर्बहाली पर रोक

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price 8 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दामों ने लिया यू-टर्न! राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा वार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 8, 2026 06:02:57 IST

Petrol Diesel Price Today 8 April: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी! आम आदमी को फायदा या जेब होगी ढीली?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 8, 2026 06:03:55 IST

Ceasefire: महायुद्ध पर ब्रेक! ट्रंप ने ईरान को दी 2 हफ्ते की मौहलत, सीजफाइयर की खबर से दुनियाभर में राहत

US-Iran War Ceasefire: इजराइल और ईरान की जंग की आग कब अमेरिका तक पहुंच गई…

Last Updated: April 8, 2026 05:49:47 IST

जेवरात और कैश छोड़ की सिलेंडर की चोरी, ग्रेटर नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बन घर में घुसे थे चोर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…

Last Updated: April 8, 2026 00:34:53 IST

Weather Update: मौसम का ‘अप्रैल फूल’ दिल्ली से असम तक बदला मौसम, झमाझम बारिश लाई ‘तबाही’

Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…

Last Updated: April 7, 2026 23:55:18 IST

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…

Last Updated: April 7, 2026 23:11:47 IST