यामाहा ने अपने ईसी 06 मॉडल को लॉन्च कर दिया है. इसकी बिक्री केवल महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में की जा रही है. कंपनी इसे जल्द दूसरे शहरों में लॉन्च करने की प्लानिंग भी बना रही है.
यामाहा EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर
Yamaha EC-06 Electric Scooter: जापानी वाहन निर्माता कंपनी ने भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्कूटर को फिलहाल महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में लॉन्च किया है. कंपनी ने मुंबई में इसकी पहली झलक दिखाने के बाद कीमत का ऐलान किया. ये स्कूटर बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप रिवर इंडी के स्कूटर पर बेस्ड है. इस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपए है. खास बात ये है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी रिवर के साथ मिलकर बनाया है. पिछले साल खबर मिली थी कि यामाहा और रिवर की साझेदारी हो रही है. इसके बाद ईसी 06 को पेश किया गया था.
बता दें कि यामाहा का ये स्कूटर रिवर इंडी के स्कूटर से लगभग 22,000 रुपए महंगा है. हालांकि तकनीकी तौर पर दोनों स्मार्टफोन्स में काफी समानता देखने को मिली है. EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर डिजाइन के मामले में रिवर इंडी के स्कूटर से ज्यादा शार्प और स्टाइलिश है. यामाहा का ये EC-06 का डिजाइन ज्यादा स्लीक और मॉडर्न है. इसका हेडलैंप और टेल लैंप ट्रेडिशनल है. इसमें रेक्टेंगुलर हेडलैंप, फ्लैट फुटबोर्ड और सिंगल पीस सीट दी गई है.
ईसी 06 में 4kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है. इसकी बैटरी को पावर देने के लिए 6.7kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 79 किलोमीटर प्रति घंटा है. कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर लगभग 169 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है. यामाहा का कहना है कि यामाहा ईसी 06 की बैटरी को 0 से 80 फीसदी चार्ज होने में लगभग 8 घंटे का समय लगता है.
वहीं इस स्कूटर के फीचर्स की बात करें, तो इसमें तीन राइडिंग मोड, कलर एलसीडी डिस्प्ले और रिवर्स असिस्ट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं. यामाहा ईसी 06 में आगे और पीछे की तरफ 200 मिमी का डिस्क ब्रेक दिया गया है. ये कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है. स्कूटर का चेसिस लगभग रिवर इंडी जैसा ही है. EC-06 में स्लिम बॉडी पैनल दिया गया है. इसमें अंडरसीट 24.5 लीटर स्टोरेज दिया गया है. इसका कुल वजन 132 किलोग्राम है. कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 3 साल की और 30000 किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…