<

MP: बैतूल में हाईवे पर एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूट, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Betul News: शख्स के द्वारा पैसे ना देने पर उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और नकदी 10 हजार रुपये छीन लिए. वहीं कुछ डेयरी उत्पाद दही, ब्रेड भी लेकर कर भाग गए. घटना में राजू कोडले को कुछ मामूली चोटें भी आई थीं.

MP News: बैतूल जिले के शाहपुर में डेयरी उत्पादों का वितरण करने वाले एक डिलीवरी बॉय के साथ 2 आरोपियों ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने पहले एक्सीडेंट में उनकी गाड़ी को हुए कथित नुकसान के बदले पैसे मांगे. पैसे नहीं मिलने पर उसके साथ लूट कर डाली. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि 3 मई को डेयरी उत्पाद का वितरण करने वाले राजू कोडले के साथ डेयरी उत्पाद की डिलीवरी करने जाने के दौरान निशाना जोड़ के आगे चंडी माता मंदिर के पास एनएच-46 पर यह घटना घटी. एक सफेद रंग की अल्टो कार में सवार 2 लड़कों के द्वारा ओवरटेक करने के दौरान गाड़ी से टकराने के बाद हुए नुकसान की भरपाई के लिए राजू कोडले को रास्ते में रोककर पैसे मांगे गए.

राजू कोडले के द्वारा पैसे ना देने पर उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और नकदी 10 हजार रुपये छीन लिए. वहीं कुछ डेयरी उत्पाद दही, ब्रेड भी लेकर कर भाग गए. घटना में राजू कोडले को कुछ मामूली चोटें भी आई थीं. 

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

घटना के पश्चात शाहपुर क्षेत्र में लोगों के बीच भय का माहौल व्याप्त हो गया था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. अज्ञात आरोपियों को गाड़ी नंबर से तलाश करते हुए टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर आरोपियों की पहचान की गई. आरोपियों की जानकारी (नाम, पता) निकाल कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. 

इन आरोपियों किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुरेन्द्र उर्फ बंडू पिता रामकिशन यादव उम्र-32 वर्ष निवासी नांदा (भीमपुर) और अंकलेश पिता शिवचरण उइके उम्र-20 वर्ष निवासी- आकी रैयत चिल्लौद थाना मोहदा को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से लूटा गया मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नकद एवं अन्य सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है. 

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस मामले के निराकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमारे, उप निरीक्षक सोनम साहू, एएसआई सुनील कैथवास, आरक्षक राजेश सेन, शिवेन्द्र तोमर, नीरज पाण्डेय, विकास, आदेश, उमेश विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST