<

MP: नरसिंहपुर में शादी से पहले परिवार को छोड़कर लापता हुई लड़की, गांव में सनसनी, तलाश में जुटी पुलिस

Narsinghpur News: युवती का कुछ दिन पहले ही उसी समुदाय में विवाह हेतु फलदान कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ था, जिससे परिवार में खुशी का वातावरण था. लेकिन सुबह करीब 4 बजे जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने पाया कि युवती घर में नहीं है.

MP News: नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे गांव में चिंता का माहौल बन गया है. परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है.

फलदान के कुछ दिन बाद ही घर से अचानक गायब हुई युवती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती का कुछ दिन पहले ही उसी समुदाय में विवाह हेतु फलदान कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ था, जिससे परिवार में खुशी का वातावरण था. लेकिन सुबह करीब 4 बजे जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने पाया कि युवती घर में नहीं है. आसपास और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया.

परिजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय, युवती की तलाश जारी

इसके बाद परिजन गोटेगांव थाने पहुंचे और युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले में एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है और युवती की तलाश हर संभव स्थान पर की जा रही है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

दशहरे की सुबह टूटा गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़, कच्चा मकान गिरने से 12 साल की बच्ची की मौत

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में दशहरे के दिन एक परिवार की खुशियां छिन…

Last Updated: October 20, 2026 18:45:06 IST

‘गरवी वारसो’ में महाष्टमी पर आचार्यश्री भाविन और पू. मननजी ने की महाआरती

वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…

Last Updated: October 20, 2026 17:37:19 IST

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST