<

Bhind Crime: महिला का था देवर से अवैध संबंध, व्हाट्सएप से करते थे ये काम, फिर सड़क पर रुकवाई पति की बाइक और झुकते ही प्रेमी ने…

Bhind Murder News: मध्य प्रदेश के भिंड में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या प्रेमी से करवा दी. हैरान करने वाली बात यह है कि कहीं जाने के दौरान पत्नी ने जानबुझकर अपना बैग गिराया, फिर अपने और अपनी बच्ची के सामने प्रेमी को इशाना कर पति को गोली मरवा दी.

Bhind Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी, जिसके बाद शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी 23 साल की रूबी  ने जिले के अटेर थाना क्षेत्र में आठ अप्रैल को हुई इस घटना को लूट का रंग देने की कहानी गढ़ी, लेकिन पुलिस जांच के दौरान उसने सच्चाई बता दी.

पुलिस ने बताया कि रूबी और उसके 21 साल के प्रेमी विशाल विमल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति नीलेश जाटव की हत्या में साथ देने वाले एक अन्य आरोपी राजेश कुशवाह की तलाश जारी है. इस मामले में मृतक की पत्नी ही हत्या की साजिश की मुख्य आरोपी निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश को अंजाम दिया.

पत्नी ने अपने सामने मरवाई पति को गोली

आठ अप्रैल को अटेर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक नीलेश जाटव की उसकी पत्नी व बच्ची के सामने ही अज्ञात लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति व बच्ची के साथ मोटरसाइकिल पर जामना गांव से खरिका लौट रही थी, तभी रास्ते में रिदौली-खरिका मार्ग पर उसका बैग गिर गया.

रूबी ने पुलिस को आगे बताया कि जैसे ही पति ने मोटरसाइकिल रोकी और वह बैग उठाने गई, तभी पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसके पति की हत्या कर दी और फरार हो गए. पुलिस ने सूचना पर अटेर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था.

पुलिस ने कैसे किया मामले का खुलासा?

इसके बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, एफएसएल टीम की मदद ली और तकनीकी व भौतिक साक्ष्य जुटाए. जांच के दौरान पत्नी के बयान संदिग्ध पाए गए. इसके बाद पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हो गया.

पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी रूबी का रिश्ते में देवर विशाल विमल से लगभग सात साल से प्रेम प्रसंग था और दोनों आपस में व्हाट्सएप कॉलिंग और चैटिंग के जरिए लगातार संपर्क में रहते थे. पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.

योजना के मुताबिक पति के साथ मोटरसाइकिल पर जाने के दौरान पत्नी ने निर्धारित स्थान पर अपना बैग गिरा दिया और मोटरसाइकिल रुकवाकर बैग उठाने लगी. पुलिस ने बताया कि इस दौरान घात लगाकर बैठे प्रेमी और उसके साथी राजेश कुशवाह ने नीलेश जाटव की गोली मारकर हत्या कर दी.

12 बोर का देशी कट्टा और खाली कारतूस बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का देशी कट्टा, खाली कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जबकि हत्या में सहयोग करने वाला अन्य आरोपी राजेश कुशवाह अभी फरार है और जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

बता दें कि इससे पहले धार में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और ‘सुपारी’ देकर पति की हत्या करवा दी थी.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Watch Video: महिला के साथ डांस के मजे ले रहे थे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर, 20 सेकेंड के वीडियो ने कराई फजीहत; लाइन हाजिर किए गए

Delhi Police Inspector Viral Video: दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अमित प्रकाश…

Last Updated: November 25, 2026 07:31:28 IST

Watch Video: मैदान पर अभिषेक शर्मा से भिड़े UAE के गेंदबाज इबरार, मैच के बाद मांगी माफी; फिर भारतीय बल्लेबाज ने जो किया

Abhishek Sharma Viral Video: भारत ए और यूएई के मुकाबले में अभिषेक शर्मा और इबरार…

Last Updated: November 25, 2026 07:21:18 IST

Petrol-Diesel Price: आज पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? दिल्ली, मुंबई, नोएडा समेत इन शहरों के नए रेट जारी

Petrol Diesel Price Today: देशभर में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी हो गई हैं. दिल्ली,…

Last Updated: November 25, 2026 06:49:21 IST

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में सुबह धुंध, दिन में खिलेगी धूप; AQI 224 के पार; प्रदूषण से बढ़ी चिंता

Delhi Weather 25 Nov 2026: 25 नवंबर को दिल्ली-NCR में सुबह हल्की धुंध और दिन…

Last Updated: November 25, 2026 06:34:18 IST

बांग्लादेशी अभिनेता सोहेल खान का निधन, फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे बोगुरा; होटल में बिगड़ी तबीयत

Sohail Khan passes away: बांग्लादेशी अभिनेता सोहेल खान का 24 नवंबर 2026 को 66 साल…

Last Updated: November 24, 2026 23:19:07 IST

Gurugram viral video: गोल्फ कोर्स रोड अंडरपास में सड़क पर लेटकर युवक ने रोका ट्रैफिक, हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल

Gurugram viral video: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड अंडरपास में एक युवक सड़क पर लेटकर…

Last Updated: November 24, 2026 22:47:22 IST