<

डॉक्टर को चूना लगा गई प्रेमिका! साथियों संग मिलकर किया ऐसा काम, सब रह गए हैरान

भोपाल में एक डॉक्टर को प्यार में पड़ना भारी पड़ गया. महिला ने पहले उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और इसके बाद उसे लाखों का चूना लगाकर फरार हो गई. हालांकि आरोपी महिला को पकड़ लिया गया है.

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक डॉक्टर को उसकी महिला मित्र ने तगड़ा चूना लगा दिया. डॉक्टर की महिला मित्र  आलिया खुद को समाजसेविका बताकर एनजीओ चलाती है. उसने डॉक्टर से मॉर्निंग वॉक के दौरान मुलाकात की. इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी. वहीं आलिया उसके बारे में पर्सनल जानकारी जुटा रही थी. वहीं डॉक्टर अपने हाथों में एक सोने का कड़ा पहनते थे, जिस पर आलिया की नजर थी. इसके बाद आलिया ने एक लंबी-चौड़ी प्लानिंग बनाई और वो कड़ा लूट लिया. उस कड़े की कीमत 17 लाख रुपये थी. वहीं पुलिस कड़े की तलाश कर रही है.

आंखों में मिर्च डालकर फरार आरोपी

जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल की सुबह डॉक्टर मनोज रोज की तरह साइकिलिंग के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान किलोल पार्क के पास सुनसान जगह पर कुछ बदमाशों ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गिर पड़े. उन्होंने डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और हाथ में पहना हुआ लगभग 11 तोले का कड़ा लेकर फरार हो गए. शुरुआत में पुलिस को ये मामला साधारण लूट का लग रहा था लेकिन इस मामले में जब नया मोड़ आया, तो सब हैरान रह गए. 

दो सालों से रेकी कर रही थी आलिया?

पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि इस वारदात में डॉक्टर की करीबी महिला मित्र आलिया खान का हाथ है. दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और एक भरोसे का रिश्ता बन गया और दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई. इसी दोस्ती का फायदा उठाकर आलिया ने डॉक्टर के रूटीन और उनकी आदतों के बारे में जानकारी जुटाई. उसने ये भी नोटिस किया कि डॉक्टर हाथ में जो कड़ा पहनते हैं, वो सोने का है. 

कैसे प्लानिंग को दिया अंजाम?

इसके बाद आलिया ने अपने साथी अरशान खान के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग की. पहले दिन आरोपियों ने डॉक्टर की रेकी की. इससे उनके आने-जाने का समय पता चला. वारदात वाले दिन आरोपी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने सुनसान जगह पर उन्हें घेर लिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया. वहीं घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद उन्हें आलिया पर शक हुआ. पुलिस ने आलिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पूरा मामला बताया. साथ ही उसने अरशान के बारे में भी जानकारी दी, जिसने इस लूट को अंजाम दिया था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Microsoft Outage Alternatives: Microsoft Outlook, Teams और Office 365 की जगह इस्तेमाल करें ये 7 Alternative Tools, जानें पूरी लिस्ट

Microsoft Outage के बीच Outlook, Teams और Office 365 के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर…

Last Updated: November 13, 2026 13:36:59 IST

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception: PM मोदी से CM विजय तक, इन VVIP मेहमानों को मिला न्योता

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…

Last Updated: November 13, 2026 13:05:56 IST

Microsoft Global Outage: दुनिया भर में ठप हुईं Microsoft की सेवाएं, Outlook और Teams समेत कई ऐप प्रभावित

Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:52 IST

Watch Video: भारत की आबादी 148 करोड़ के पार! AIIMS के पास लगा डिजिटल काउंटर देख लोग हैरान; हर सेकंड बदल रहा आंकड़ा

India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:01 IST

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और यूपी में कब बंद रहेंगे स्कूल?

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…

Last Updated: November 13, 2026 12:20:58 IST