<

होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक, हिंदू दल के लोगों को देखते ही भागने लगा कपल, आधार कार्ड ने खोला राज!

Bhopal News: भोपाल के एक होटल में अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले युवक और युवती के मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया. सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

भोपाल के एक होटल में हिंदू युवती के साथ ठहरे मुस्लिम युवक को लेकर उस समय हंगामा हो गया, जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए. उन्हें देखते ही दोनों वहां से भागने की कोशिश करने लगे. हालांकि, कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसके पहचान पत्र को लेकर ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया.

कहां का है मामला?

यह पूरा मामला ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के लामाखेड़ा स्थित जनतारा होटल का है. जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि होटल में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ ठहरा हुआ है. इसके बाद संगठन के लोग होटल पहुंचे. बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं को देखकर युवक और युवती वहां से भागने लगे, लेकिन युवक को पकड़ लिया गया. युवक की पहचान सलमान खान के रूप में हुई है, जो हर्राखेड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है.

नकली पहचान पत्र दिखाया

इस दौरान होटल में जमा कराए गए पहचान पत्र को लेकर भी सवाल उठे. आरोप है कि युवक ने होटल में जो आधार कार्ड दिया था, उसमें नाम रुबीना बी दर्ज था. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्ड को एडिटेड बताते हुए उसकी जांच की मांग की. हालांकि, आधार कार्ड में कथित गड़बड़ी की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

युवक को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इस मामले में युवक की पहचान, होटल में जमा कराए गए आधार कार्ड और उसकी कथित एडिटिंग को लेकर जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पहचान पत्र में नाम बदलकर इस्तेमाल किया गया था या नहीं. फिलहाल धर्मांतरण या किसी अन्य साजिश से जुड़े आरोपों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

खेल-खेल में 2 साल के मासूम ने मुंह में डाला पटाखा, अंदर ही हो गया धमाका; इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chhattisgarh Child Death News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो साल के मासूम ने जमीन…

Last Updated: November 14, 2026 16:54:20 IST

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST