Kalinga Nagar Gas Explosion: भुवनेश्वर के कलिंगा नगर में गैस रिफिलिंग के दौरान एक के बाद एक 8 धमाकों से दहल उठा इलाका. अफरा-तफरी के बीच दो लोग घायल, दमकल ने मुश्किल से पाया काबू. पढ़ें पूरी खबर.
भुवनेश्वर के कलिंगा नगर में गैस रिफिलिंग के दौरान एक के बाद एक 8 सिलेंडर फटे (फोटो क्रेडिट-AI)
Gas Refilling Shop Fire: भुवनेश्वर के कलिंगा नगर इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब सड़क किनारे चल रही एक गैस रिफिलिंग दुकान में अचानक सिलेंडर फटने लगे. देखते ही देखते एक के बाद एक करीब 8 एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में दो लोग घायल हो गए.
यह हादसा टाटा एरियाना के पास हुआ, जहां आसपास कई छोटे होटल और खाने-पीने की दुकानें स्थित हैं और गैस सिलेंडरों का नियमित उपयोग होता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिफिलिंग के दौरान अचानक तेज धमाके सुनाई देने लगे और आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं. कुछ ही मिनटों में स्थिति बेहद भयावह हो गई और पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया.
लगातार हो रहे धमाकों से घबराकर लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. आसपास के दुकानदारों ने भी तुरंत अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया. आग की चपेट में आकर पास में खड़ी दो स्कूटर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया जिससे आसपास की दुकानों और होटलों तक आग फैलने से रोका जा सका.
घटना में घायल हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर रिफिलिंग के दौरान लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Gas Cylinder Leakage: गैस सिलेंडर से आने वाली बदबू असल में गैस की नहीं है! जानिए इसके पीछे का बड़ा राज
अगर आप चैत्र के महीने में अपनी सेहत को सही रखना चाहते हैं, तो आपको…
आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ की टीम ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर जाकर अपनी…
MP News: हाल ही में मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला सामने आया हैं, जहां…
SC Remark on Social Media: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी…
5 Biggest IPL Controversies: आईपीएल इतिहास में कई दिग्गज खिलाड़ियों के बीच झगड़े देखने को…
हालांकि, बीच रास्ते में अगर टायर में किसी प्रकार की समस्या आ जाए तो ऐसे…