ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी घरेलू विवाद का कारण बन गई है. गैस खत्म होने और नया सिलेंडर न मिलने से नाराज एक महिला ने पति को छोड़कर मायके चली गई.
LPG सिलेंडर ना मिलने की वजह से छोड़कर चली गयी पत्नी
ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है. ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी घरेलू विवाद का कारण बन गई है. गैस खत्म होने और नया सिलेंडर न मिलने से नाराज एक महिला ने पति को छोड़कर मायके चली गई.
यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. इलाके में कुछ दिन से गैस की उचित सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से लोगों को खाना बनाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पिछले कई दिनों से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत चल रही है. गैस एजेंसियों पर सुबह से लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन सप्लाई कम होने से लोग परेशान हैं. इस संकट ने कई परिवारों की दैनिक जिंदगी प्रभावित कर दी है. इसी समस्या के चलते रबूपुरा थाना क्षेत्र के भुन्नातगा गांव में रहने वाले विनेश की पत्नी राजलता ने गैस न मिलने पर घर छोड़ दिया. एक हफ्ते पहले उनका सिलेंडर खत्म हो गया था. विनेश ट्रैक्टर चालक हैं और रोज मजदूरी करते हैं. उन्होंने कई बार एजेंसी के चक्कर लगाए, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला. इस दौरान राजलता लकड़ी-उपले जलाकर खाना बना रही थीं.
सोमवार को गैस को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया. राजलता ने चेतावनी दी कि गैस सिलेंडर न आने तक ससुराल नहीं लौटेंगी. 7 साल की शादीशुदा जोड़े के दो बच्चे हैं. विनेश के काम के सिलसिले में गैस लाने में हो रही देरी से नाराज राजलता मायके चली गईं.
यह घटना गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग गैस की किल्लत को घरेलू कलह से जोड़ रहे हैं. ग्रेटर नोएडा के अन्य कई इलाकों में भी इसी तरह की शिकायतें हैं. स्थानीय लोग सरकार और एजेंसियों से तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं.
Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…
World Schizophrenia Awareness Day 2026: दुनियाभर में हर साल 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता…
Silver Price Today 22 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार…
अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस…
अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo…