<

Caught on Camera: भोपाल के चौक बाजार में शातिर चोरी! मां की गोद में थी 8 महीने की बच्ची, गले से सोना काटकर ले गया युवक

Caught on Camera: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चौक बाजार से एक वीडियो सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला अपने बच्चे को लेकर खड़ी थी. इसी बीच एक युवक ने बच्ची के गले से सोने की हाय चोरी की.

Caught on Camera: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भीड़भाड़ वाले चौक बाजार में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. यहां एक युवक ने चालाकी से मां की गोद में बैठी महज आठ महीने की बच्ची के गले से सोने की हाय गायब कर दी और वहां से भाग गया. जानकारी के मुताबिक, घटना चौक बाजार की एक कॉस्मेटिक दुकान की है. बच्ची अपनी मां की गोद में थी और आसपास बाजार की सामान्य चहल-पहल थी.

इसी दौरान एक युवक ने बच्ची के गले में पहनी सोने की हाय पर नजर डाली. मौका मिलते ही उसने हाय में बंधा धागा काट दिया और उसे लेकर वहां से फरार हो गया.

भीड़ में किसी को नहीं हुआ शक

बाजार में लोगों की आवाजाही लगातार बनी हुई थी. दुकानों पर ग्राहक आ-जा रहे थे और इसी हलचल के बीच युवक ने वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि चोरी इतनी तेजी से हुई कि मौके पर मौजूद लोगों को तुरंत इसका पता नहीं चल सका. जब आभूषण गायब होने की जानकारी हुई, तब घटना की गंभीरता सामने आई.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

इस मामले में सबसे अहम सुराग दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा बना है. बताया जा रहा है कि कैमरे में चोरी की घटना रिकॉर्ड हुई है. अब पुलिस फुटेज की मदद से युवक की पहचान करने और उसके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश कर रही है. चोरी की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

क्या बोली पुलिस?

थाना प्रभारी अल्पना सिंह के मुताबिक, आठ महीने की बच्ची के गले से सोने की हाय चोरी होने की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके. हालांकि इस घटना ने भीड़भाड़ वाले बाजारों में बच्चों के आभूषणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. फिलहाल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में धूम-3 जैसी लूट! बंदूक की नोक पर 2.3 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए चोर, प्लानिंग देख उड़ जाएंगे होश

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Caught on Camera: ‘भाई, टोंटी बंद कर दो…’ घर में घुसकर बंदर ने पिया पानी और फिर मानी महिला की बात

Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 19:07:34 IST

Delhi Crime News: एक्स्ट्रा छोले मांगने पर विवाद, 35 वर्षीय संदीप की चाकू मारकर हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में अतिरिक्त छोले मांगने पर हुए विवाद में…

Last Updated: October 29, 2026 18:48:48 IST

Caught on CCTV: 20 रुपये की कचौरी खा रहा था एजेंट, 20 लाख का थैला लेकर फुर्र हो गए चोर

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 18:40:44 IST

Kal Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 30 October 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल. मेष से मीन तक…

Last Updated: October 29, 2026 18:22:18 IST

Sanju Samson Stats: ओपनिंग में दमदार, नंबर-3 पर संघर्ष? आंकड़ों से समझें संजू की बल्लेबाजी का पूरा गणित

IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के लिए संजू…

Last Updated: October 29, 2026 18:11:53 IST

Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर: अखिल विश्व गायत्री परिवार के लिए वर्ष 2026 सौ वर्षों की साधना,…

Last Updated: October 29, 2026 17:52:16 IST