<
Categories: मनोरंजन

Ramayana Box Office Collection: रामायण’ का महाधमाका! 2 हफ्ते में 1519 करोड़ की कमाई, रणबीर कपूर ने बनाया नया रिकॉर्ड

Ramayana Box Office Collection:इस उपलब्धि के साथ रणबीर कपूर और साई पल्लवी के करियर में भी एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है. दोनों की यह पहली फिल्म है, जिसने भारत में 1000 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा पार किया है.

Ramayana Box Office Collection: नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच दिया है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के महज दो सप्ताह के भीतर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली छठी भारतीय फिल्म बन गई है. वहीं, हिंदी सिनेमा की यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी फिल्म है.

इस उपलब्धि के साथ रणबीर कपूर और साई पल्लवी के करियर में भी एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है. दोनों की यह पहली फिल्म है, जिसने भारत में 1000 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा पार किया है.

‘रामायण’ का 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 22,289 शोज से करीब 23.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 844.40 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर करीब 1,009.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

अलग-अलग भाषाओं में ‘रामायण’ की कमाई

दूसरे गुरुवार को फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की. हिंदी भाषा में फिल्म ने 17,661 शोज से करीब 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.वहीं, मलयालम वर्जन ने 1,051 शोज से 2.15 करोड़ रुपये और कन्नड़ डब वर्जन ने 897 शोज से 1.65 करोड़ रुपये कमाए. इसके अलावा तमिल वर्जन से 1.60 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से 1.30 करोड़ रुपये की कमाई हुई.इस तरह सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म का 14वें दिन का नेट कलेक्शन 23.20 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, यह 13वें दिन की 28.60 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले करीब 18.9 प्रतिशत कम है.

दुनियाभर में ‘रामायण’ की कमाई 1500 करोड़ पार

भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, 14वें दिन फिल्म ने विदेशी बाजारों से करीब 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 510 करोड़ रुपये पहुंच गई है. वहीं, भारत में 1,009.05 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन को जोड़ने के बाद फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 1,519.05 करोड़ रुपये हो गई है. खास बात यह है कि फिल्म ने महज दो सप्ताह में दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुकाम तक पहुंचने में फिल्म ने अब तक की फिल्मों की तुलना में सबसे कम समय लिया है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

लाइब्रेरी में हुआ प्यार, फिर पति की हत्या के लिए प्रेमी को दी 6 लाख की सुपारी, मुस्कान की मां निकली लखनऊ की आशी

Lucknow Murder Case: आरोपी 26 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचे और अनुराग की आने-जाने और ठिकानों…

Last Updated: November 19, 2026 07:23:01 IST

Petrol Diesel Price 19 November 2026:कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद डीजल-पेट्रोल क्यों महंगा? ताजा रेट कर देंगे हैरान

Petrol Diesel Price Today 19 November 2026:अगर सबसे महंगे पेट्रोल और डीज़ल की बात करें,…

Last Updated: November 19, 2026 07:11:21 IST

Weather Update: कहीं बारिश तो कहीं घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें दिल्ली से झारखंड तक का हाल

Weather Update 19 November 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज, 19 नवंबर को…

Last Updated: November 19, 2026 06:57:41 IST

Watch Video: नीली ड्रेस में इवेंट पहुंचीं मीरा राजपूत, स्ट्रेच मार्क्स छिपाने के बजाय किए फ्लॉन्ट; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Watch Video: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत चर्चा में हैं. वजह है उनकी ड्रेस…

Last Updated: November 18, 2026 22:56:54 IST

Watch Video: बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहा था यात्री, TTE से भिड़ा तो स्टेशन पर चलने लगे थप्पड़-मुक्के

Watch Video: रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान हंगामा देखने को मिला. इस दौरान…

Last Updated: November 18, 2026 22:24:12 IST

‘मेरी शिकायत दर्ज करो…’ 10 दिन से नहीं सो पाई महिला तो आधी रात पहुंची थाने, CM हेल्पलाइन पर भी की शिकायत

Shivpuri Women News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक महिला काफी दिनों से सो नहीं…

Last Updated: November 18, 2026 21:42:25 IST