Dhar Priyanka Case: मध्य प्रदेश के धार में देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड को लेकर प्रियंका पुरोहित की सास ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि प्रियंका ने उनसे कहा कि पति को बचाने के लिए मैंने अपने और आपके जेवर भी बदमाश को दे दिए. लेकिन, बाद पुलिस ने उसके जेवर उसी के पास बरामद किए और मेरे जेवर नहीं मिले.
प्रियंका पुरोहित वायरल वीडियो
Dhar Case: मध्य प्रदेश के धार में देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. 7 अप्रैल की रात को देवकृष्ण की हत्या कर दी गई थी. उसके बाद से यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है. देवकृष्ण की हत्या की साजिश उसकी ही पत्नी प्रियंका पुरोहित ने अपने प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर रची थी. फिर एक लाख की सुपारी देकर दोनों ने देवकृष्ण की घर में ही हत्या करवा दी. बाद में प्रियंका ने लूटपाट का मामला बताया था.
वहीं पुलिस जांच में सारी सच्चाई सामने आ गई और दोनों का गिरफ्तार कर लिया गया. एक आरोपी सुरेंद्र भाटी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. इस बीच प्रियंका का वारदात के बाद का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने लूटपाट का ड्रामा किया था. वहीं अब एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो उसके बेडरूम का है.
वीडियो में आरोपी पत्नी प्रियंका अपने पति और सास से झगड़ा करती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो मृतक की बहन ज्योति ने अपने मोबाइल से बनाए थे. एक वीडियो में प्रियंका बहस करती नजर आती है. जब ज्योति वीडियो बनाती है तो प्रियंका पहले उसे मना करती है और फिर गुस्से में आकर उसका मोबाइल छीन लेती है.
एक दूसरे वीडियो में प्रियंका अपने पति देवकृष्ण और सास से बात करते हुए झगड़ती नजर आ रही है. देवकृष्ण उससे पूछता है कि वह फोन पर किससे बात कर रही थी. इस पर प्रियंका साफ इनकार कर देती है. बातचीत के दौरान कमरे में दो अलग-अलग बिस्तर भी दिखाई देते हैं. परिवार के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, इसलिए दोनों अलग-अलग सोते थे. कई बार तो देवकृष्ण को जमीन पर सोना पड़ता था.
दूसरी तरफ देवकृष्ण की मां यानी प्रियंका की सास ने भी बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उस रात वारदात के बाद उनकी बहू ने ब्रा और अंडवियर पहन रखी थी, उपर से कुछ मैक्सी जैसा पहन रखा था. जब वह वहां पहुंचीं तो प्रियंका ने उनसे कहा कि मेरी इज्जत लूट ली गई है. उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को मरवा कर कहानी बना रही थी. उन्होंने मांग की कि प्रियंका और उसके प्रेमी को फांसी की सजा हो.
उन्होंने बताया कि प्रियंका ने उनसे कहा कि पति को बचाने के लिए मैंने अपने और आपके जेवर भी बदमाश को दे दिए. लेकिन, बाद पुलिस ने उसके जेवर उसी के पास बरामद किए और मेरे जेवर नहीं मिले.
साथ ही परिवार का यह भी कहना है कि प्रियंका का 2020 से किसी और के साथ अवैध संबंध था. वह अक्सर मायके में रहती थी और बहुत कम समय ससुराल में बिताती थी. जब भी घर आती थी तब भी झगड़ा होता रहता था.
Uma Bharti Post: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती…
Mahakumbh viral girl Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वायरल होने वाली मोनालिसा भोसले इन दिनों…
Maharashtra Crime News: जलगांव में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के लिए ई-केवाईसी करने के…
Parshuram Jayanti 2026: इस साल 19 अप्रैल का दिन खास है क्योंकि इसी दिन परशुराम…
Girl Climb Tower For Boyfriend: कुशीनगर में नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को जेल से रिहा…
IPL 2026: जोस बटलर ने लखनऊ में रचा इतिहास! 14,000 टी20 रन पूरे कर बने…