IPL 2026: जोस बटलर ने लखनऊ में रचा इतिहास! 14,000 टी20 रन पूरे कर बने दुनिया के 5वें खिलाड़ी. विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड के बेहद करीब. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.
जोस बटलर ने पूरे किए 14000 टी20 रन
LSG vs GT: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने क्रिकेट की दुनिया में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. बटलर अब टी20 फॉर्मेट में 14,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. यह ऐतिहासिक उपलब्धि उन्होंने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हासिल की. मैच शुरू होने से पहले उन्हें इस जादुई आंकड़े तक पहूंचने के लिए केवल 39 रनों की दरकार थी.
इस मुकाबले में बटलर ने अपनी क्लास दिखाते हुए 38 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 बेहतरीन चौके जड़े। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की, जिसने 165 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात टाइटंस की 7 विकेट से जीत की नींव रखी. बटलर अब टी20 क्रिकेट के उन ‘एलिट’ बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिनके नाम 14,000 से ज्यादा रन हैं. 497 टी20 मैचों की 468 पारियों में उनके नाम अब 14,021 रन दर्ज हैं.
टी20 रनों के मामले में अब केवल ये चार खिलाड़ी उनसे आगे हैं:
इस छोटे फॉर्मेट में बटलर के नाम 8 शतक और 100 अर्धशतक भी दर्ज हैं. इसी सीजन में बटलर ने टी20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के भी पूरे किए हैं, और ऐसा करने वाले वह दुनिया के महज पांचवें बल्लेबाज हैं. इसके अलावा विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने बतौर विकेटकीपर 9,796 रन बनाए हैं. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (11,313 रन) हैं. उनके नाम अब टी20 में 108 बार 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है.
आईपीएल के इतिहास में भी बटलर का बल्ला जमकर बोलता है. अब तक के उनके आईपीएल करियर पर नज़र डालें तो उन्होंने तक खेले गए 125 मैचों में 40.14 की औसत और 150.00 स्ट्राइक रेट से कुल रन 4,296 रन बनाएं हैं जिनमें 7 शतक और 26 अर्धशतक भी शामिल है. आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जोस बटलर (7 शतक) अब सिर्फ विराट कोहली (8 शतक) से एक कदम पीछे हैं. जिस तरह की फॉर्म में बटलर चल रहे हैं, कहना गलत नहीं होगा कि वह जल्द ही टी20 क्रिकेट के और भी कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर लेंगे.
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…
Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…
Kal Ka Love Rashifal 05 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (05 नवंबर…
Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…
Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…