<

Priyanka Case: पति की हत्या के दौरान प्रियंका ने क्यों फाड़ा था गाउन? हुआ खुलासा- ’10 रुपये के लिए…’, प्रेमी जीजा ने क्या बताया?

Priyanka Purohit Dhar Case: एमपी के धार में पति की हत्या के मामले को पत्नी ने पहले तो लूट का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में वह टूट गई और अपराध स्वीकार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था.

Dhar Murder Case: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला (प्रियंका पुरोहित) ने अपने पति (देवकृष्ण पुरोहित) से छुटकारा पाने के लिए प्रेमी (कमलेश पुरोहित) के साथ मिलकर साजिश रची और ‘सुपारी’ देकर उसकी हत्या करवा दी. इस मामले में लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं. महिला के प्रेमी कमलेश ने बताया कि शुरू में उनका प्लान हत्या की नहीं थी. देवकृष्ण के हाथ-पैर तोड़कर उसे उम्र भर के लिए अपाहिज बना देना चाहते थे, ताकि वह प्रियंका के रास्ते से हट जाए.

कमलेश ने बताया कि बाद में उन्हें डर लगा कि अगर देवकृष्ण बच गया तो वह प्रियंका की जिंदगी और मुश्किल कर देगा. इसी डर के चलते उन्होंने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का फैसला किया.

पति से नफरत क्यों करती थी प्रियंका?

वहीं प्रियंका ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से नफरत क्यों करती थी. उसका पति ‘मां का गुलाम’ था और उसे 10 रुपये के लिए भी अपनी सास के सामने हाथ फैलाने पड़ते थे. कमलेश के पास पैसे कम थे, लेकिन उसने उसे वह प्यार और सम्मान दिया, जो पति नहीं दे सका.

बता दें कि बीते सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हुई इस घटना को पत्नी ने पहले तो लूट का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में वह टूट गई और अपराध स्वीकार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था. 

प्रियंका ने खुद ही फाड़ लिया था अपना गाउन

पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रियंका ने खुद अपना गाउन फाड़ लिया था और सिर्फ ब्रा-अंडरवियर में थी, ताकि वह ‘गैंगरेप’ और ‘डकैती’ की झूठी कहानी सुना सके, लेकिन फरार शूटर सुरेंद्र भाटी ने उसे रोक दिया. सुरेंद्र को डर था कि अगर रेप का आरोप लगाया गया तो मेडिकल टेस्ट होगा और उनका झूठ पकड़ा जाएगा. इसी डर की वजह से उन्होंने सिर्फ लूट का मामला बताया.

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि आरोपी पत्नी प्रियंका पुरोहित (25) का देवकृष्ण पुरोहित (28) के साथ महज 15 साल की उम्र में विवाह हो गया था और दोनों अलग-अलग अपने परिवार के साथ रहते थे. 21 साल की आयु पूर्ण होने के बाद प्रियंका अपने ससुराल आ गई, लेकिन वह देवकृष्ण के साथ रहने के लिए राजी नहीं थी और इसी कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था.

कमलेश-प्रियंका ने दी थी एक लाख रुपये की सुपारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रियंका का रिश्ते में दूर के जीजा कमलेश (32) के बीच प्रेम प्रसंग था. बाल विवाह के कारण भले ही सामाजिक तौर पर देवकृष्ण, प्रियंका का पति था, लेकिन उसका लगाव कमलेश के प्रति था और यही हत्याकांड के रूप में सामने आया और एक लाख रुपये की सुपारी देकर सुरेंद्र के हाथों पति देवकृष्ण की हत्या करवा दी.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST