<

भाभी को मां की तरह मानता था देवर, परिवार ने बनाया ऐसा दबाव कि कर ली खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर डाला, जिसमें उसने अपनी भाभी, उसके परिवार और दो पुलिसकर्मियों पर संगीन आरोप लगाए. उसने वीडियो में बताया कि वो इन लोगों के कारण ही आत्महत्या कर रहा है.

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 25 वर्षीय विशाल ने आत्महत्या कर ली. सहारनपुर के थाना बड़गांव इलाके में विशाल का शव दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे लटका हुआ मिला. पुलिस को जब इस बारे में पता चला, तो वो मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस जब इस मामले में जांच कर थी, तो उन्हें विशाल की पूरी कहानी के बारे में पता चला, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया. इसी बीच विशाल की एक वीडियो भी पुलिस के सामने आई, जिससे पूरा मामला साफ हो सका.

परिवार और पुलिकर्मियों पर लगाया आरोप

पुलिस को मिली वीडियो में युवक ने अपनी मौत का कारण बताते हुए अपने ही परिवार के कुछ लोगों और दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ये दोनों पुलिसकर्मी भी थाना बड़गांव में तैनात बताए गए. वीडियो में विशाल ने कहा कि उसके परिवार वाले जबरन उसकी शादी उसकी विधवा भाभी से कराना चाहते हैं. इसके लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था. वो अपनी भाभी से शादी नहीं करना चाहता क्योंकि वो उसे अपनी मां की तरह मानता है. इसके कारण वो मानसिक रूप से काफी परेशान था.

भाभी के रिश्तेदारों ने किया प्रताड़ित

उसने वीडियो में आगे बताया कि उसकी भाभी, उसके रिश्तेदार और थाना बड़गांव में तैनात दो पुलिसकर्मी उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और जबरन शादी करने का दबाव बना रहे थे. इसके कारण विशाल अपनी जिंदगी खत्म करना चाहता है. वहीं इस मामले में मृतक की मां सुदेश देवी ने जानकारी दी कि उनके बड़े बेटे प्रीतम सिंह की मौत के बाद से उसके ससुराल वाले विशाल की शादी उसकी भाभी से करने के लिए दबाव बना रहे थे. वो चाहते थे कि विशाल से उनकी बेटी की शादी हो जाए. 

शादी से इनकार करने पर मारपीट

विशाल ने अपनी भाभी से शादी करने से मना किया, तो वो लोग उसे धमकियां देने लगे और उसके साथ मारपीट भी की. थाना बड़गांव में इसकी शिकायत की गई, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई न होने के कारण वो और तनाव में आ गया. इसी तरह की परेशानियों से जूझते हुए विशाल ने आत्महत्या कर ली.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST