Gwalior mobile blast: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में थाटीपुर के चौहान प्याऊ स्थित दृष्टि क्लिनिक में एक युवक के हाथ में मौजूद मोबाइल फोन अचानक फट गया. फोन से धुआं निकलने के बाद आग की लपटें उठने लगीं, जिससे क्लिनिक में मौजूद मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. स्टाफ ने पानी डालकर आग बुझा दी. राहत की बात रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.
डॉक्टर के क्लीनिक में मरीज के हाथ में फटा मोबाइल
Gwalior mobile blast: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक क्लीनिक के अंदर मोबाइल फोन में अचानक धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई. थाटीपुर थाना क्षेत्र के चौहान प्याऊ के पास स्थित दृष्टि क्लिनिक में रविवार को एक युवक डॉक्टर को दिखाने पहुंचा था. वह वेटिंग एरिया में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद मोबाइल से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें धमाका हो गया. फोन में आग लगने से क्लिनिक में मौजूद मरीज और उनके परिजन घबरा गए.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना दृष्टि क्लिनिक की है, जहां युवक डॉ. आशुतोष शर्मा से परामर्श लेने पहुंचा था. वह क्लिनिक के वेटिंग एरिया में बैठा हुआ था. इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद मोबाइल फोन से अचानक धुआं निकलने लगा. युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही फोन में तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं. अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए.
मोबाइल में धमाके के बाद आग और धुआं फैलने लगा. उस समय क्लिनिक में दूसरे मरीज और उनके परिजन भी मौजूद थे. अचानक हुई घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे. रिपोर्टों के मुताबिक, क्लिनिक में छोटे बच्चे और नवजात भी मौजूद थे. ऐसे में आग फैलने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गई.
घटना के तुरंत बाद क्लिनिक के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई और जलते हुए मोबाइल पर पानी डालकर आग बुझा दी. समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मोबाइल में धमाके और आग लगने की पूरी घटना क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
फिलहाल मोबाइल फोन में अचानक धमाका होने के कारणों का पता नहीं चल सका है. यह स्पष्ट नहीं है कि फोन की बैटरी में खराबी थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.
Jhunjhunu accident: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के…
माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी महोत्सव में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता, लोकसभा…
माताजी के सेवा, संवेदना, धैर्य और समर्पण को जीवन में उतारने का आह्वान; नशा मुक्ति,…
Kal Ka Love Rashifal 03 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, मंगलवार (03 नवंबर,…
Firozabad rape case: फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी घर से निकलने…
Lily Phillips Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों लिली फिलिप्स नाम की युवती का…