Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Gwalior mobile blast: डॉक्टर के क्लीनिक में मरीज के हाथ में फटा मोबाइल, आग लगते ही मची अफरा-तफरी, CCTV में कैद हुई घटना

Gwalior mobile blast: डॉक्टर के क्लीनिक में मरीज के हाथ में फटा मोबाइल, आग लगते ही मची अफरा-तफरी, CCTV में कैद हुई घटना

Gwalior mobile blast: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में थाटीपुर के चौहान प्याऊ स्थित दृष्टि क्लिनिक में एक युवक के हाथ में मौजूद मोबाइल फोन अचानक फट गया. फोन से धुआं निकलने के बाद आग की लपटें उठने लगीं, जिससे क्लिनिक में मौजूद मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. स्टाफ ने पानी डालकर आग बुझा दी. राहत की बात रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.

Written By:
Published: November 2, 2026 19:13:27 IST
Last Updated: November 2, 2026 19:13:27 IST

Mobile Ads 1x1

Gwalior mobile blast: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक क्लीनिक के अंदर मोबाइल फोन में अचानक धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई. थाटीपुर थाना क्षेत्र के चौहान प्याऊ के पास स्थित दृष्टि क्लिनिक में रविवार को एक युवक डॉक्टर को दिखाने पहुंचा था. वह वेटिंग एरिया में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद मोबाइल से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें धमाका हो गया. फोन में आग लगने से क्लिनिक में मौजूद मरीज और उनके परिजन घबरा गए.

मोबाइल से पहले निकला धुआं, फिर हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दृष्टि क्लिनिक की है, जहां युवक डॉ. आशुतोष शर्मा से परामर्श लेने पहुंचा था. वह क्लिनिक के वेटिंग एरिया में बैठा हुआ था. इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद मोबाइल फोन से अचानक धुआं निकलने लगा. युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही फोन में तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं. अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए.

क्लिनिक में मौजूद मरीज और परिजन भागे

मोबाइल में धमाके के बाद आग और धुआं फैलने लगा. उस समय क्लिनिक में दूसरे मरीज और उनके परिजन भी मौजूद थे. अचानक हुई घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे. रिपोर्टों के मुताबिक, क्लिनिक में छोटे बच्चे और नवजात भी मौजूद थे. ऐसे में आग फैलने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गई.

स्टाफ ने पानी डालकर बुझाई आग, कोई घायल नहीं

घटना के तुरंत बाद क्लिनिक के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई और जलते हुए मोबाइल पर पानी डालकर आग बुझा दी. समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मोबाइल में धमाके और आग लगने की पूरी घटना क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मोबाइल में ब्लास्ट की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल मोबाइल फोन में अचानक धमाका होने के कारणों का पता नहीं चल सका है. यह स्पष्ट नहीं है कि फोन की बैटरी में खराबी थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.

MORE NEWS