Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक कोचिंग टीचर पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप है. आरोप है कि जिस दिन कोचिंग की छुट्टी थी, तो छात्रा को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई. कोचिंग आने पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.
मध्य प्रदेश में कोचिंग टीचर ने स्टूडेंट से किया दुष्कर्म
Gwalior Crime News: ग्वालियर में कोचिंग टीचर पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी. डर के कारण कई दिनों तक छात्रा चुप रही लेकिन मामा के पूछने पर उसने अपनी आपबीती बताई. शिकायत के बाद थाटीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि ये मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित थाटीपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा बचपन से ही अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है.
छात्रा बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए शासकीय क्वार्टर में चलने वाली एक कोचिंग क्लास में जाती थी. यहां सत्यजीत शाक्य नाम का शिक्षक उसे पढ़ाता था. बताया जा रहा है कि आरोपी कोचिंग परिसर के एक हिस्से में ही रहता था. आरोप है कि 24 सितंबर को कोचिंग की छुट्टी थी लेकिन छात्रा को इसकी जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में वह रोज की तरह पढ़ने के लिए कोचिंग सेंटर पहुंच गई. वहां काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब दूसरे छात्र नहीं आए, तो उसने शिक्षक से इस बारे में पूछा.
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, दूसरे बच्चों के नहीं आने के बारे में पूछने पर आरोपी शिक्षक ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन अपने कमरे में ले गया. छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया. इसके बाद उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वह उसे जान से मार देगा. इस धमकी के कारण नाबालिग डर गई. पारिवारिक परिस्थितियों और भय के चलते वह कई दिनों तक किसी को कुछ नहीं बता सकी.
घटना के बाद छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया. जब वह कई दिनों तक पढ़ने नहीं गई, तो उसके मामा ने इसकी वजह पूछी. इस पर छात्रा रोने लगी और उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. छात्रा की आपबीती सुनने के बाद मामा उसे लेकर थाटीपुर थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोचिंग संचालक सत्यजीत शाक्य के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब में बड़ा रेल हादसा हो गया. रहमान बाबा एक्सप्रेस…
Azam Khan: चार ईडी अधिकारी सुबह 9:10 बजे लखनऊ से एक गाड़ी में रामपुर जिला…
IMF Report on India GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)…
Silver Price Today 13 October 2026: दिल्ली बुलियन बाजार में चांदी का भाव गिरकर ₹2,26,500…
Who is Dr Lakshmi Venu: TVS परिवार इन दिनों संपत्ति और कारोबार के बंटवारे को…
Gold Price 13 October 2026: देश में सोने और चांदी की कीमतें घरेलू और ग्लोबल…